Magh Gupt Navratri Upay: गुप्त नवरात्रि के आखिरी दिन करें ये पांच उपाय, दूर होगी हर समस्या
माना जाता है कि गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में आने वाली कई समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ उपाय...
धन लाभ के लिए उपाय
इस दिन पान के पत्ते पर केसर से "श्रीं" लिखें और इसे देवी मां के चरणों में अर्पित करें। कुछ समय बाद इस पत्ते को लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना बढ़ जाती है।
सुख-समृद्धि के लिए
नवरात्रि के अंतिम दिन नौ कन्याओं को आमंत्रित कर भोजन कराएं और उनकी पूजा करें। पूजा के दौरान देवी को अर्पित किए गए पुष्पों को एक सफेद कपड़े में लपेटकर घर के किसी सुरक्षित स्थान पर रखें। यह उपाय परिवार में सुख-समृद्धि बनाए रखने में सहायक माना जाता है।
यदि किसी व्यक्ति को बुरी नज़र या नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव महसूस हो रहा हो, तो गुप्त नवरात्रि के दिन उसके ऊपर से 11 बार नारियल वार लें और फिर इसे किसी सुनसान स्थान पर फेंक दें। यह उपाय नज़र दोष से मुक्ति दिलाने में प्रभावी माना जाता है।
यदि पति-पत्नी के बीच अनबन हो रही हो, तो गुप्त नवरात्रि के दिन एक साथ बैठकर देवी मंत्रों का जाप करें। इस दौरान घी का दीपक प्रज्वलित करें और पूजा के उपरांत देवी को भोग अर्पित करें। बाद में इस प्रसाद को दोनों मिलकर ग्रहण करें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है।
Jaya Ekadashi 2025: जया एकादशी पर करें इस चालीसा का पाठ, सभी समस्याओं का होगा निवारण
Hanuman Mantra: मंगलवार के दिन जरूर करें हनुमान जी के इन मंत्रो का जाप, मिलेगा हर समस्या का समाधान
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।