{"_id":"5e4d09288ebc3ef2c7443cb2","slug":"lord-shiva-story-and-why-worship-of-bholenath-is-important-in-hindu-religion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भगवान शिव की कहानी? क्यों हिंदू धर्म में सबसे बड़े आराध्य हैं शंकर जी","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
भगवान शिव की कहानी? क्यों हिंदू धर्म में सबसे बड़े आराध्य हैं शंकर जी
Wed, 19 Feb 2020 06:02 PM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 19 Feb 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
mahashivratri 2020
- फोटो : mahashivratri 2020
देवों के देव महादेव की पूजा- अराधना का सबसे पावन दिन शुक्रवार, 21 फरवरी को है। इस पवित्र तिथि को महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। आज हम आपको भगवान शिव से जुड़ी कुछ रोचक कथाओं के बारें में बताएंगे और साथ ही यह भी बताएंगे कि क्यों वो सबसे बड़े आराघ्य देव हैं.....
mahashivratri 2020
शिव पुराण के अनुसार
- शिव पुराण के मुताबिक भगवान शिव को स्वयंभू माना गया है यानि इनकी उत्पत्ति स्वंय हुई हैं। भोलेनाथ जन्म और मृत्यु से परे हैं।
mahashivratri 2020
विष्णु पुराण के अनुसार
- विष्णु पुराण में भगवान शिव के जन्म के संबंध में एक कथा प्रचलित है। कथा के अनुसार एक बार ब्रह्रमा जी को एक बच्चे की जरुरत थी तब उन्होंने इसके लिए तपस्या की। तभी अचानक उनकी गोद में रोते हुए बालक शिव प्रकट हुए। ब्रह्मा ने बच्चे से रोने का कारण पूछा तो उसने बड़ी मासूमियत से जवाब दिया कि उसका नाम ‘ब्रह्मा’ नहीं है इसलिए वह रो रहा है। तब ब्रह्मा ने शिव का नाम रूद्र रखा जिसका अर्थ होता है रोने वाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
mahashivratri 2020
पौराणिक कथा
- शिव के ब्रह्मा पुत्र के रूप में जन्म लेने के पीछे भी विष्णु पुराण में एक पौराणिक कथा है। इसके अनुसार जब धरती, आकाश, पाताल समेत पूरा ब्रह्माण्ड जलमग्न था तब ब्रह्मा, विष्णु और महेश के सिवा कोई भी देव या प्राणी नहीं था। तब केवल विष्णु ही जल सतह पर अपने शेषनाग पर लेटे नजर आ रहे थे। तब उनकी नाभि से कमल नाल पर ब्रह्मा जी प्रकट हुए।
विज्ञापन
mahashivratri 2020
जब ये दोनो देव सृष्टि के संबंध में बातें कर रहे थे तो शिव जी प्रकट हुए। ब्रह्मा ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया। तब शिव के रूठ जाने के भय से भगवान विष्णु ने ब्रह्मा को शिव की याद दिलाई। ब्रह्मा को अपनी गलती का एहसास हुआ और शिव से क्षमा मांगते हुए उन्होंने उनसे अपने पुत्र रूप में पैदा होने का आशीर्वाद मांगा। शिव ने ब्रह्मा की प्रार्थना स्वीकार करते हुए उन्हें यह आशीर्वाद प्रदान किया।