Shravan Somwar Shiv Mantra in Hindi: सावन माह का प्रत्येक सोमवार शिव पूजा और आराधना के लिए उत्तम माना जाता है। आज 8 अगस्त को सावन महीने का आखिरी सोमवार है। ऐसे में भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए भक्तों के पास एक दिन का समय बचा हुआ है। इस दिन भगवान भोलेनाथ के भक्त व्रत रखते हैं और विधि पूर्वक पूजा करते हैं। सावन सोमवार के दिन सुबह से मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ लगी रहती है। इस दिन जलाभिषेक का विशेष महत्व होता है। शिव पुराण में सावन सोमवार के महत्व का वर्णन मिलता है। शिव पुराण के अनुसार इस दिन जो भी भक्त पूरी श्रद्धा से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करेगा उसकी सभी इच्छा पूर्ण होगी। इसके अलावा सावन के आखिरी सोमवार पर व्रत रखने के साथ शिव जी को प्रसन्न करने के लिए भक्त कुछ विशेष मंत्रों का जाप कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन भगवान भोलेनाथ के मंत्रों के बारे में...
Sawan Somvar 2022: आज सावन के आखिरी सोमवार पर करें इन मंत्रों का जाप, हर मनोकामना होगी पूरी
पूजा का शुभ मुहूर्त
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन माह का अंतिम सोमवार काफी खास है। इस दिन रवि योग बन रहा है। इस दिन रवि योग 8 अगस्त को सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 2 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। रवि योग में पूजा करना बेहद शुभ फलदायी होता है।
- Shree Mahakaleshwar Temple Management Committee (@officialshreemahakalujjain) 8 Aug 2022
निरोगी जीवन के लिए मंत्र
हर मनुष्य की कामना रहती है कि वह सदैव निरोगी रहे। ऐसे में यदि आप भी निरोगी जीवन जीना चाहते हैं तो सावन के आखिरी सोमवार पर इस मंत्र का जाप जरूर करें।
ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्
ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ।।
- Shree Mahakaleshwar Temple Management Committee (@officialshreemahakalujjain) 8 Aug 2022
सुख समृद्धि के लिए मंत्र
सावन माह के आखिरी सोमवार पर भगवान शिव को प्रसन्न करने और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए शिव जी के इस मंत्र का जाप 101 बार करना चाहिए।
ॐ साम्ब सदाशिवाय नम:।।
ऐश्वर्य और यश की प्राप्ति के लिए मंत्र
जीवन में ऐश्वर्य और यश की प्राप्ति के लिए सावन के आखिरी सोमवार पर भगवान भोलेनाथ का ध्यान करना चाहिए। साथ ही ''ॐ ऐं नम: शिवाय'' मंत्र का जाप करना चाहिए। ये मंत्र जाप 101 बार कर सकते हैं।
- VS Astrology (@vsastrology) 8 Aug 2022