फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kuber Ji Ki Aarti: रोजाना करें कुबेर महाराज की ये आरती, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी

Sun, 17 Apr 2022 06:33 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 17 Apr 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
kuber ji ki aarti lyrics in hindi for money in life
रोजाना करें कुबेर महाराज की ये आरती (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
Kuber Aarti: माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। वहीं कुबेर महाराज को सभी देवताओं का कोषाध्यक्ष कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि धन की देवी लक्ष्मी ने धन संबंधी कार्यों का लेखा-जोखा भगवान कुबेर को सौंप रखा है। कुबेर महराज धन के देवता कहे जाते हैं। धन, सुख और समृद्धि के लिए लोग देवी लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर की भी पूजा करते हैं। धनतेरस के दिन भी माता लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर की पूजा अत्यंत फलदायी मानी जाती है, इसलिए धनतेरस की रात को माता लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। यदि आप भी जीवन में धन धान्य चाहते हैं, तो रोजाना कुबेर देव के मंत्र का 108 बार जाप करने के बाद श्री कुबरे जी की आरती जरूर करें। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। आज हम लेकर आए हैं कुबेर जी की आरती लिरिक्स। पूजा के बाद इस आरती को पढ़ने से आपके जीवन से धन की समस्या दूर हो सकती है...  

 
kuber ji ki aarti lyrics in hindi for money in life
रोजाना करें कुबेर महाराज की ये आरती (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

कुबेर जी की आरती

ॐ जय यक्ष कुबेर हरे,

स्वामी जय यक्ष जय यक्ष कुबेर हरे।
शरण पड़े भगतों के,
भण्डार कुबेर भरे।
॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥

kuber ji ki aarti lyrics in hindi for money in life
रोजाना करें कुबेर महाराज की ये आरती (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

शिव भक्तों में भक्त कुबेर बड़े,
स्वामी भक्त कुबेर बड़े।
दैत्य दानव मानव से,
कई-कई युद्ध लड़े ॥
॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥
स्वर्ण सिंहासन बैठे,
सिर पर छत्र फिरे,
स्वामी सिर पर छत्र फिरे।
योगिनी मंगल गावैं,
सब जय जय कार करैं॥

विज्ञापन
विज्ञापन
kuber ji ki aarti lyrics in hindi for money in life
रोजाना करें कुबेर महाराज की ये आरती (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥
गदा त्रिशूल हाथ में,
शस्त्र बहुत धरे,
स्वामी शस्त्र बहुत धरे।
दुख भय संकट मोचन,
धनुष टंकार करे॥
॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥
भांति भांति के व्यंजन बहुत बने,
स्वामी व्यंजन बहुत बने।
मोहन भोग लगावैं,
साथ में उड़द चने॥
॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥

विज्ञापन
kuber ji ki aarti lyrics in hindi for money in life
रोजाना करें कुबेर महाराज की ये आरती (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

यक्ष कुबेर जी की आरती,
जो कोई नर गावे,
स्वामी जो कोई नर गावे ।
कहत प्रेमपाल स्वामी,
मनवांछित फल पावे।
॥ इति श्री कुबेर आरती ॥

कुबेर देव को आहुति देने के लिए इस मंत्र का प्रयोग करें।   

जपतामुं महामन्त्रं होमकार्यो दिने दिने
दशसंख्य: कुबेरस्य मनुनेध्मैर्वटोद्भवै

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed