फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   know significance of lord ganesha's body parts and vehicle rat

गुणों के गणपति : जानें भगवान गणेश के शरीर से लेकर सवारी का क्या है संदेश

Fri, 12 Jul 2019 08:58 AM IST
Madhukar Mishra पं. जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिर्विद्
पं. जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिर्विद् Published by: Madhukar Mishra Updated Fri, 12 Jul 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
know significance of lord ganesha's body parts and vehicle rat
गणपति से जुड़े आध्यात्मिक रहस्य - फोटो : Rohit Jha

'गणानां जीवजातानां य ईशः स गणेशः' अर्थात् जो समस्त गणों तथा जीव-जाति के स्वामी हैं वही गणेश हैं। गणेश विगत 6 मनवंतर में अनेकों बार जगत कल्याण हेतु जन्म ले चुके हैं, किन्तु जिन भगवान गणेश का आजकल हम भजन-पूजन करते हैं, जो सभी के अंतर्मन में विराजते हैं, इन भगवान गणेश का जन्म सातवें वैवस्वत मनवंतर के मध्य श्वेतवाराह कल्प में भादौं माह की शुक्लपक्ष चतुर्थी तिथि सोमवार को स्वाति नक्षत्र की सिंह लग्न में नारायणास्त्र 'चक्रसुदर्शन' मुहूर्त (अभिजित) में हुआ था। उस समय सभी शुभ ग्रह ने मिलकर इनकी कुंडली में पंचग्रही योग बनाए थे। बाकी पाप ग्रह अपने कारक भाव में बैठे थे। 

विज्ञापन

पंचभूत में जल तत्व के अधिपति हैं गणेश

know significance of lord ganesha's body parts and vehicle rat
गणपति से जुड़े आध्यात्मिक रहस्य

पंचभूतों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश में पृथ्वी शिव, जल गणेश, तेज-अग्नि शक्ति, वायु सूर्य और आकाश विष्णु हैं। इन पांच तत्वों के बगैर जीव-जगत की कल्पना नहीं की जा सकती। जल तत्व के अधिपति गणेश हर जीव में रक्त रूप में विराजते हुए चारों देवों सहित पंचायतन में पूज्य हैं, जैसे श्रृष्टि का कोई भी शुभ-अशुभ कार्य जल के बिना पूर्ण नहीं हो सकता। वैसे ही गणेश पूजन के बिना कोई भी जप-तप, अनुष्ठान आदि कर्म पूर्ण नहीं हो सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश का शाब्दिक अर्थ 

know significance of lord ganesha's body parts and vehicle rat
गणपति से जुड़े आध्यात्मिक रहस्य

ज्योतिषशास्त्र में अश्विनी आदि सभी नक्षत्रों के अनुसार देवगण, मनुष्यगण और राक्षसगण इन तीनो गणों के ईश गणेश ही हैं। 'ग' ज्ञानार्थवाचक और 'ण' निर्वाणवाचक है 'ईश' अधिपति हैं। कहने का तात्पर्य यह कि ज्ञान-निर्वाणवाचक गण के ईश गणेश ही परब्रह्म हैं। योग-शास्त्रीय साधना में शरीर में मेरुदंड के मध्य जो सुषुम्ना नाड़ी हैं, वह ब्रह्मरंध्र में प्रवेश करके मष्तिष्क के नाड़ी समूह से मिल जाती है, इसका आरम्भ मूलाधार चक्र ही है। इसी 'मूलाधार चक्र' को गणेश स्थान कहते हैं। 

विज्ञापन

गणेश का आध्यात्मिक अर्थ 

know significance of lord ganesha's body parts and vehicle rat
गणपति से जुड़े आध्यात्मिक रहस्य
गणेश्वरो विधिर्विष्णु: शिवो जीवो गुरुस्तथा। 
षडेते हंसतामेत्य मूलाधारादिषु स्थिताः।। 

आध्यात्मिक भाव से ये चराचर जगत की आत्मा हैं, सभी के स्वामी हैं, सभी के हृदय की बात समझ लेने वाले सर्वज्ञ हैं। इन्द्रियों के स्वामी होने से भी इन्हें गणेश कहा गया है। इनका सर हाथी का और वाहन मूषक है। मूषक का कर्म है चोरी करना, प्राणियों के भीतर छुपे हुए काम, क्रोध मद, लोभादि पापकर्म की जो वृतियां हैं, उनका प्रतीक हैं गणेश जी जो कि उस पर सवार होकर इन वृतियों को दबाए रहते हैं। इनके भजन-पूजन से ये विनाशक पापकर्म वृत्तियां दबी रहती हैं, जिसके फलस्वरूप जीवात्मा की चिंतन-स्मरण की शक्ति तीक्ष्ण बनी रहती है। अतः मूषक वाहन का अर्थ अपने भीतर की दुष्ट दुर्वृत्तियों का दमन करना ही है। 'गजमुख' में गज का अर्थ आठ होता है, जिसका तात्पर्य है, जो आठों दिशाओं की आठों प्रहर रक्षा करता हो। 

गणपति की साधना के लाभ

know significance of lord ganesha's body parts and vehicle rat
गणपति से जुड़े आध्यात्मिक रहस्य

ये पाश, अंकुश और वरमुद्रा धारण करते हैं। पाश मोह का प्रतीक है, जो तमोगुण प्रधान है। अंकुश वृत्तियों का प्रतीक है, जो रजोगुण प्रधान है। वरमुद्रा सत्वगुण का प्रतीक है। इनकी उपासना करके प्राणी तमोगुण, रजोगुण और सतोगुण से ऊपर उठकर इनकी कृपा का पात्र बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed