{"_id":"5e63a8c58ebc3eeacd241470","slug":"know-reasons-why-colours-used-in-holi-festival","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2020: जानिए होली पर क्यों होता है रंग और गुलाल का प्रयोग","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Holi 2020: जानिए होली पर क्यों होता है रंग और गुलाल का प्रयोग
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 10 Mar 2020 08:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
होली का सीधा मतलब रंग और गुलाल के संग मस्ती है इसलिए होली आने से हफ्ते दिन पहले ही लोग रंग गुलाल के साथ मौज मस्ती करने लगते हैं। रंग और गुलाल लगाते समय इस बात का किसी को ख्याल ही नहीं रहता कि कौन अपना है कौन पराया है सभी होली पर एक रंग में रंग जाते हैं यह रंग होता है प्यार और आनंद का रंग। होली पर रंगों का हुड़दंग कैसे आम लोगों के जीवन में आया इसका जवाब आपने कभी ढूंढा है। आइये आज उन पांच कारणों के बारे में जानें जिससे होली पर रंगों के संग हुड़दंग चलता है।
2 of 6
होली के बारे में सबसे प्रचलित कहानी है प्रह्लाद और होलिका की। हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को ब्रह्मा जी से वरदान स्वरूप एक वस्त्र प्राप्त था जिसे ओढने के बाद आग उसे नहीं जला पाती। इस वरदान का लाभ उठाकर हिरण्यकश्यप भगवान विष्णु के भक्त और अपने पुत्र प्रह्लाद को मरवाना चाहा। इसके लिए होलिका लकड़ियों के ढ़ेर पर प्रह्लाद को लेकर बैठ गई। लकड़ियों में जब आग लगाई गई तब हवा के झोंके से अग्नि से रक्षा करने वाला वस्त्र उड़कर प्रह्लाद के ऊपर आ गया इससे प्रह्लाद जीवित बच गया और होलिका जलकर मर गई। लोगों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो अगले दिन लोग खूब रंग गुलाल के संग आनंद उत्सव मनाए। इसके बाद से ही होली पर रंग गुलाल संग मस्ती की परंपरा शुरु हो गई।
3 of 6
- फोटो : holi 2020
होली पर उत्सव मनाने की दूसरी वजह भगवान शिव और देवी पार्वती की पहली मुलाकात है। कथा के अनुसार तारकासुर का वध करने के लिए भगवान शिव और पार्वती का विवाह आवश्यक था। लेकिन भगवान शिव तपस्या में लीन थे। ऐसे में भगवान शिव से देवी पार्वती को मिलाने के लिए देवताओं ने कामदेव और रति का सहारा लिया। कामदेव ने भगवान शिव का ध्यान भंग कर दिया इससे नाराज होकर शिव ने कामदेव को भष्म कर दिया। लेकिन इस घटना में शिव जी ने पहली बार देवी पार्वती को भी देखा। कामदेव के भष्म होने के बाद रति ने विलाप करना शुरु कर दिया। देवताओं के अनुरोध पर भगवान शिव ने कामदेव को बिना शरीर के रति के साथ रहने का आशीर्वाद दिया और कामदेव को पुनः शरीर की प्राप्ति श्री कृष्ण के पुत्र प्रद्युम्न के रूप में हुआ। शिव पार्वती के मिलन और कामदेव को पुनः जीवन मिलने की खुशी में देवताओं ने रंगोत्सव मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पूतना नामक राक्षसी को कंस ने श्री कृष्ण के वध के लिए भेजा। पूतना ने श्री कृष्ण का अपहरण कर लिया और अपने जहरीले दूध का स्तनपान कराने लगी। श्री कृष्ण ने स्तनपान करते समय पूतना के प्राण छीन लिए और उसकी मृत्यु हो गयी। लोगों ने जब पूतना के शरीर पर श्री कृष्ण को जीवित खेलते हुए देखा तो आनंद से झूम उठे। पूतना का अंतिम संस्कार किया गया और रंगोत्सव मनाया गया। इसी परंपरा को मनाते हुए आज भी गोकुलवासी रंग गुलाल से होली खेलते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
श्री कृष्ण की लीलाओं में राधा के संग होली खेलने की भी कथाएं मिलती हैं। भगवान श्री कृष्ण राधा के गांव बरसाने जाकर गोपियों संग होली खेलते थे। बरसाने वाले इसके अगले दिन नंदगांव आकर होली का उत्सव मनाते थे। इसी परंपरा के तहत आज भी बरसाने और नंद गांव में रंग गुलाल के साथ लट्ठमार होली खेली जाती है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।