{"_id":"733e894d82e1bfd2e6480768c46ed18a","slug":"kartik-poornima-mahabharat-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुई थी महाभारत की यह दो बड़ी घटनाएं","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुई थी महाभारत की यह दो बड़ी घटनाएं
Wed, 25 Nov 2015 03:24 PM IST
Updated Wed, 25 Nov 2015 03:24 PM IST
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुई थी महाभारत की यह दो बड़ी घटनाएं
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महाभारत सिर्फ 18 दिनों तक चलने वाला महायुद्ध नहीं था बल्कि एक नए युग का आरंभ भी था। इसलिए महाभारत की घटनाओं का इतिहास में बड़ा महत्व है। महाभारत ने आने वाले युग को कई संस्कार और ज्ञान भी दिए जिसके आगे लोग आज भी श्रद्धा से सिर झुकाते हैं। इनमें कार्तिक पूर्णिमा के दिन महाभारत काल की यह दो घटनाएं भी बड़ी खास है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुई थी महाभारत की यह दो बड़ी घटनाएं
2 of 5
ऐसी कथा है कि महाभारत का युद्ध जब समाप्त हो गया और यह तय हुआ कि हस्तिनापुर पर पांडवों का अधिकार हो गया है तब कौरवों के पिता धृतराष्ट्र राजमहल छोड़कर वन जाने के लिए तैयार हो गए। इनके साथ कौरवों की माता गांधारी और पांडवों की माता कुंती भी चल पड़ी।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुई थी महाभारत की यह दो बड़ी घटनाएं
3 of 5
युधिष्ठिर ने धृतराष्ट्र को वन जाने से रोक लिया और अनुरोध किया कि आप महल में हमारे साथ रहें। धृतराष्ट्र को युधिष्ठिर अनुरोध स्वीकार करना पड़ा और महल में ही रुक गए। लेकिन भीम के व्यवहार से धृतराष्ट्र दुःखी रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुई थी महाभारत की यह दो बड़ी घटनाएं
4 of 5
एक दिन भीम की बातों से आहत होकर धृतराष्ट्र ने तय कर लिया कि वह अब वन में चले जाएंगे। और कार्तिक पूर्णिमा के दिन धृतराष्ट्र ने महल का त्याग कर दिया। इनके साथ गांधारी, कुंती और विदुर भी वन में चले गए।
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुई थी महाभारत की यह दो बड़ी घटनाएं
5 of 5
इस घटना के अलावा कार्तिक पूर्णिमा के दिन महाभारत की एक और बड़ी घटना हुई थी। कहते हैं कि सम्राट बनने के बाद भी युधिष्ठिर का मन अपने उन पूर्वजों के लिए परेशान रहता था जो महाभारत युद्ध में मारे गए थे। इसलिए श्री कृष्ण की सलाह से कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही युधिष्ठिर ने गढमुक्तेश्वर में युद्ध में मारे गए लोगों की आत्मा शांति के लिए श्राद्ध किया था।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।