फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Month 2023: सुख, समृद्धि और भगवान की कृपा पाने के लिए कार्तिक माह में करें यह उपाय

Sun, 05 Nov 2023 01:12 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 05 Nov 2023 01:12 PM IST
विज्ञापन
Kartik Maas 2023 Importance Significance Know What to Do to Get Blessings of Lord Vishnu

Kartik Month 2023: सनातन धर्म में हर माह का विशेष महत्व होता है, लेकिन कार्तिक मास इनमें सबसे श्रेष्ठ है। इस माह में धनतेरस, दीपावली, अन्नकूट, देवोत्थान एकादशी, छठ पूजा, तुलसी पूजन और देव दीपावली आदि व्रत त्योहार आते हैं। कार्तिक माह भगवान विष्णु का ही स्वरूप है। इसको सबुद्धि, लक्ष्मी और मोक्ष प्राप्ति का महीना माना गया है। कार्तिक माह में कुछ उपायों को करने से आपकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Kartik Maas 2023 Importance Significance Know What to Do to Get Blessings of Lord Vishnu
कार्तिक माह में प्रतिदिन करना चाहिए तुलसी में दीपदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
तुलसी की पूजा
सनातन धर्म में कार्तिक माह के दौरान तुलसी पूजा का बहुत महत्व है। कार्तिक मास में तुलसी के सामने दीपक जलाने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इस महीने में तुलसी की नियमपूर्वक पूजा करने और दीपक जलाने से भगवान विष्णु की कृपा मिलती है। पुराणों में कहा गया है कि जिस घर में तुलसी होती है उस घर में यमदूत प्रवेश नहीं करते हैं।    
Kartik Maas 2023 Importance Significance Know What to Do to Get Blessings of Lord Vishnu
ब्रह्ममुहूर्त में करें स्नान - फोटो : istock
नदियों में स्न्नान का महत्व
कार्तिक माह में पवित्र नदियों में जैसे गंगा, यमुना आदि में स्नान का बहुत महत्व है। इस माह में ऐसा करने से रोगों से मुक्ति मिलती है और घर में सौभाग्य का आगमन होता हैं। स्नान का उत्तम समय सूर्योदय से पूर्व तारों की छांव में माना गया है। यदि आप गंगा स्नान करने नहीं जा सकते तो आप घर में ही थोड़ा सा गंगाजल नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Maas 2023 Importance Significance Know What to Do to Get Blessings of Lord Vishnu
- फोटो : istock
मां लक्ष्मी की पूजा
कार्तिक मास में अष्ट लक्ष्मी की पूजा करने का बड़ा महत्व है। अपार धन लाभ, संतान प्राप्ति और यश के लिए कार्तिक मास के हर शुक्रवार को अष्टलक्ष्मी की पूजा करें। अष्टलक्ष्मी की पूजा करने से देवी प्रसन्न होकर आपको एक साथ सभी कुछ प्रदान कर देती हैं। वहीं मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों का तोरण लगाएं। ये शुभ और समृद्धिकारक माना गया है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपके घर में धन और धान्य की कमी नहीं होने देंगी।
विज्ञापन
Kartik Maas 2023 Importance Significance Know What to Do to Get Blessings of Lord Vishnu
सांयकाल में दीपदान
कार्तिक माह में गंगा या अन्य पवित्र नदियों में दीपदान करना बेहद शुभ माना जाता हैं। इसलिए इस माह में किसी पवित्र नदी, तालाब, मंदिर और खुले आकाश के नीचे दीप अवश्य जलाएं। ऐसा करने से आपको पुण्य फलों की प्राप्ति होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed