फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kajari Teej 2023 Puja Samagri: कजरी तीज व्रत आज, पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें, जानें सामग्री की लिस्ट

Sat, 02 Sep 2023 06:55 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 02 Sep 2023 06:55 AM IST
विज्ञापन
Kajari Teej 2023 Date Importance Puja Samagri List In Hindi
कजरी तीज व्रत कल, पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें - फोटो : अमर उजाला

Kajari Teej 2023 Puja Samagri List: इस साल कजरी तीज का व्रत 2 सितंबर को रखा जा रहा है। कजरी तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए दिन भर निर्जला व्रत रखती हैं। इसके अलावा कुंवारी लड़कियां भी सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं। इस दिन तीज माता यानी देवी पार्वती और शिव जी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि कजरी तीज के दिन विधि पूर्वक पूजा करने से भगवान शिव और माता पार्वती प्रसन्न होते हैं। कजरी तीज की पूजा के लिए सभी सामग्रियों का होना अति आवश्यक होता है। आइए जानते हैं कजरी तीज पूजा की थाली कैसे सजाएं और किन सामग्रियों को शामिल करना चाहिए... 



Kajari Teej Vrat Katha: कजरी तीज व्रत कल, पूजा के दौरान जरूर पढ़ें ये व्रत कथा 

Kajari Teej 2023 Date Importance Puja Samagri List In Hindi
कजरी तीज व्रत कल, पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें - फोटो : self
कजरी तीज की पूजा सामग्री
कजरी तीज के दिन पूजा के लिए सबसे पहले मां पार्वती और शिवजी की मूर्ति रखें साथ ही एक चौकी भी तैयार करें। वहीं पूजा सामग्री के लिए आप पीला वस्त्र, कच्चा सूता, नए वस्त्र, केला के पत्ते, बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी के पत्ते, जनेऊ, जटा नारियल, सुपारी, कलश, अक्षत या चावल, दूर्वा घास, घी, कपूर, अबीर-गुलाल, श्रीफल, चंदन, गाय का दूध, गंगाजल, दही, मिश्री, शहद, पंचामृत रखें।
Kajari Teej 2023 Date Importance Puja Samagri List In Hindi
कजरी तीज व्रत कल, पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें - फोटो : istock

वहीं मां पार्वती को सुहाग का सामान अर्पित करने के लिए एक हरे रंग की साड़ी, चुनरी और सोलह श्रृंगार से जुड़े सुहाग के सामान में सिंदूर, बिंदी, चूडियां, महौर, कुमकुम, कंघी, बिछुआ, मेहंदी, दर्पण और इत्र जैसी चीजों को जरूर रखना चाहिए।


Kajari Teej 2023 Date: कल है कजरी तीज, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kajari Teej 2023 Date Importance Puja Samagri List In Hindi
कजरी तीज व्रत कल, पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें - फोटो : iStock
कजरी तीज की पूजा विधि
  • कजरी तीज व्रत वाले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।
  • इसके बाद पूजा स्थल को साफ करके वहां एक चौकी पर लाल रंग या पीले रंग का वस्त्र बिछाएं।
  • माता पार्वती और भगवान शिव की मूर्ति स्थापित करें। यह मूर्ति वह मिट्टी से स्वयं बना सकती हैं या फिर बाजार से लाकर स्थापित कर सकती हैं।
  • इसके बाद वे शिव-गौरी का विधि विधान से पूजन करें, जिसमें वह माता गौरी को सुहाग के 16 सामग्री अर्पित करें।
  • भगवान शिव को बेलपत्र, गाय का दूध, गंगा जल और धतूरा अर्पित करें।
  • इसके बाद शिव-गौरी के विवाह की कथा सुनें।
  • रात्रि में चंद्रोदय होने पर पूजा करें और हाथ में चांदी की अंगूठी और गेहूं के दाने लेकर चंद्रदेव को जल का अर्घ्य दें।
  • पूजा समाप्त होने के बाद किसी सौभाग्यवती स्त्री को सुहाग की वस्तुएं दान करके उनका आशीर्वाद लें और व्रत खोलें।

 
विज्ञापन
Kajari Teej 2023 Date Importance Puja Samagri List In Hindi
कजरी तीज व्रत कल, पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें - फोटो : iStock
कजरी तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त

कजरी तीज के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 57 मिनट से सुबह 9 बजकर 31 मिनट तक है। वहीं रात को पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 9 बजकर 45 मिनट से रात को 11 बजकर 12 मिनट तक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed