फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगलवार विशेष: इन आसान उपायों को करने से मिलेगा हनुमान जी का आशिर्वाद, दूर होंगे सभी कष्ट

Tue, 17 Mar 2020 10:39 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 17 Mar 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
hanuman ji ki puja ke aasan upay worship for fulfilling all desires
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार का दिन हनुमान जी का होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा- अर्चना करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है और सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। हनुमान जी इस कलयुग में जाग्रत देव हैं और इनकी पूजा काफी आसान हैं। आज हम आपको कुछ आसान उपाय बताते हैं, जिनको करने से आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी और हनुमान जी की कृपा दृष्टि आप पर बरसने लगेगी।


hanuman ji ki puja ke aasan upay worship for fulfilling all desires
hanuman - फोटो : hanuman
हनुमान चालीसा का पाठ
  • हनुमान चालीसा का पाठ करने से हम पर हनुमान जी की कृपा बरसने लगती है और हनुमान जी की कृपा से हमारे सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। नित्य हनुमान चालीसा के पाठ से सभी मनोरथ सि़द्ध हो जाते हैे। मंगलवार के दिन हमें प्रात: उठकर स्नान आदि करने के बाद मंदिर में बैठ कर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। हनुमान चालीसा के पाठ में ऐसा कोई विशेष नियम है नहीं, आप कभी भी कई पर भी हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। 
hanuman ji ki puja ke aasan upay worship for fulfilling all desires
सुंदरकांड का पाठ
  • मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करने से विशेष लाभ होता है। समस्त रोगों से मुक्ति के लिए इस दिन सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। सुंदरकांड पाठ के अनेको लाभ हैं। अगर आप में आत्मविश्वास की कमी है तो आपको भी सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।  सुंदरकांड का पाठ करने से व्यक्ति के अंदर एक नई साकारात्मक ऊर्जा का समावेश होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
hanuman ji ki puja ke aasan upay worship for fulfilling all desires
श्री राम नाम का जाप
  • हनुमान जी की कृपा पाने के लिए नित्य श्री राम नांम का जाप करना चाहिए। भगवान राम के नाम का जाप, सबसे आसान तरीका है हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने का। आप कभी भी और कहीं पर भगवान राम के नाम का जाप कर सकते हैं।
मंगलवार के दिन या संभव हो तो रोज ये जाप करें.....
  • श्री राम जय राम जय जय राम
  • सिया राम जय राम जय जय राम
  • राम सिया राम सिया राम जय जय राम
  • जय सीताराम जय सीताराम जय जय सीताराम
विज्ञापन
hanuman ji ki puja ke aasan upay worship for fulfilling all desires
मंत्र जाप
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंत्र जाप करने से विशेष लाभ मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि मंत्रों में भगवान की शक्ति समाहित होती है। आज हम आपको एक मंत्र बताने जा रहे हैं, जिसके नियमित जाप करने से आप पर भी हनुमान जी की कृपा बरसने लगेगी। 

मंत्र

  • ॐ हं हनुमंते नमः
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed