फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pradosh Vrat 2022: आज है वैशाख महीने का प्रदोष व्रत? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Thu, 28 Apr 2022 10:11 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 28 Apr 2022 10:11 AM IST
विज्ञापन
Guru Pradosh Vrat 2022 Date Puja Vidhi Muhurat And Importance In Hindi
कब है वैशाख महीने का प्रदोष व्रत - फोटो : iStock

Guru Pradosh Vrat 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह में दो बार त्रयोदशी तिथि पड़ती है। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। प्रत्येक माह की दोनों त्रयोदशी तिथि भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। इस दिन भगवान भोलेनाथ के भक्त विधि-विधान से व्रत रखते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को करने शिवीजी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों का जीवन सुख-शांति और समृद्धि से भर देते हैं। जो भी जातक नियम और निष्ठा से प्रदोष व्रत रखता है उसके सभी कष्टों का नाश होता है। त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष काल में माता पार्वती और भगवान भोलेशंकर की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष काल में की गई भगवान शिव की पूजा कई गुना ज्यादा फलदायी होती है। तो चलिए आज जानते हैं वैशाख माह में प्रदोष व्रत कब है और इसके महत्व के बारे में... 

Guru Pradosh Vrat 2022 Date Puja Vidhi Muhurat And Importance In Hindi
कब है वैशाख महीने का प्रदोष व्रत - फोटो : iStock
गुरु प्रदोष व्रत 2022 तिथि

वैशाख के महीने में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 28 अप्रैल को है। 28 अप्रैल को बृहस्पतिवार का दिन होने की वजह से इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाएगा। इस दिन प्रदोष मुहूर्त में पूजा की जाती है। 

Guru Pradosh Vrat 2022 Date Puja Vidhi Muhurat And Importance In Hindi
कब है वैशाख महीने का प्रदोष व्रत - फोटो : iStock
गुरु प्रदोष व्रत 2022 मुहूर्त

वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 28 अप्रैल को रात्रि 12 बजकर 23 मिनट पर प्रारंभ हो रही है, जो 29 अप्रैल की रात 12 बजकर 26 मिनट तक है।   उदयातिथि की मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत 28 अप्रैल को रखा जाएगा। इस दिन पूजा का मुहूर्त शाम 06 बजकर 54 मिनट से रात 09 बजकर 04 मिनट तक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Pradosh Vrat 2022 Date Puja Vidhi Muhurat And Importance In Hindi
कब है वैशाख महीने का प्रदोष व्रत - फोटो : iStock
गुरु प्रदोष व्रत एवं पूजा विधि

गुरु प्रदोष व्रत वाले दिन प्रात: स्नान आदि करके साफ कपड़े पहन लें। इसके बाद भोलेनाथ को याद करके व्रत एवं पूजा का संकल्प करें। फिर शाम के शुभ मुहूर्त में किसी शिव मंदिर जाकर या घर पर ही भगवान भोलेनाथ की विधिपूर्वक पूजा करें।

विज्ञापन
Guru Pradosh Vrat 2022 Date Puja Vidhi Muhurat And Importance In Hindi
कब है वैशाख महीने का प्रदोष व्रत - फोटो : iStock

पूजा के दौरान शिवलिंग को गंगाजल और गाय के दूध से स्नान कराएं। उसके बाद सफेद चंदन का लेप जरूर लगाएं। भगवान भोलेनाथ को अक्षत, बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी का पत्ता, सफेद फूल, शहद, भस्म, शक्कर आदि अर्पित करें। इस दौरान ओम नमः शिवाय मंत्र का उच्चारण करते रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed