फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lakshmana Plant: घर में इस पौधे को लगाने से धन-दौलत में होती है वृद्धि, मां लक्ष्मी भी रहती हैं प्रसन्न

Wed, 16 Mar 2022 06:56 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 16 Mar 2022 06:56 AM IST
विज्ञापन
goddess lakshmi favourite flowers lakshmana plant attract money wealth and prosperity
मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है ये पौधा - फोटो : Self

Goddess Lakshmi Favourite Flowers: हरे-भरे पौधे घर में नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करके सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में सहायक होते हैं। घर में पौधा लगाना हर दृष्टिकोण से शुभ होता है। घर में लगे कुछ पौधे न सिर्फ मन को शांति देते हैं, बल्कि धन-संपत्ति का भी कारक बनते हैं। धार्मिक मान्यता है कि हर पेड़-पैधे में कुछ ना कुछ दैवीय शक्ति मौजूद होती है, जिसके प्रभाव से घर या उसके आसपास की ऊर्जा सकारात्मक बनी रहती है। इसके अलावा कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो देवी लक्ष्मी को बेहद प्रिय होते हैं। ऐसा ही एक पौधा है लक्ष्मणा का। कहा जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, जिससे घर में धन का आगमन होता है। साथ ही लक्ष्मणा का पौधा परिवार की आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ़ बनाता है। लक्ष्मणा के पौधे को घर में लगाने से कई शुभ फल मिलते हैं। आइए जानते हैं इस पौधे के बारे में.... 

goddess lakshmi favourite flowers lakshmana plant attract money wealth and prosperity
मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है ये पौधा - फोटो : Amar Ujala
लक्ष्मणा पौधे से मां लक्ष्मी का संबंध

धार्मिक मान्यता है कि लक्ष्मणा पौधे से धन की देवी मां लक्ष्मी का संबंध होता है। इस पौधे को घर में लगाने से धन प्राप्ति का योग बनता है। लक्ष्मी मां को प्रिय ये पौधा यदि घर में लगाया जाए, तो घर में धन आगमन के रास्ते खुलते हैं और परिवार की आय में भी बढोतरी होती है।

goddess lakshmi favourite flowers lakshmana plant attract money wealth and prosperity
मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है ये पौधा - फोटो : iStock

सिर्फ यही नहीं, मान्यता है कि ये पौधा जहां भी होता है वहां से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। ये भी कहा जाता है कि ये पौधा वास्तु दोष दूर करता है। जिस घर में ये पौधा लगा होता है वहां हमेशा मां लक्ष्मी निवास करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
goddess lakshmi favourite flowers lakshmana plant attract money wealth and prosperity
मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है ये पौधा - फोटो : iStock

लक्ष्मणा के पौधे को घर में लगाने से परिवार के लोगों की आर्थिक दिक्कतें खत्म हो जाती हैं और घर में चारों ओर से धन आने लगता है। पारिवारिक आय बढ़ने लगती है और घर में खुशहाली के साथ-साथ घर का माहौल भी अच्छा होता है।

विज्ञापन
goddess lakshmi favourite flowers lakshmana plant attract money wealth and prosperity
मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है ये पौधा - फोटो : iStock
घर में कहां लगाना चाहिए लक्ष्मणा का पौधा?

लक्ष्मणा का पौधा घर में पूरब या पूर्व-उत्तर की दिशा में लगाना चाहिए। कहा जाता है कि उत्तर दिशा धन का कारक है। ऐसे में लक्ष्मणा के पौधे को इस दिशा में लगाने से घर में धन का आगमन होता रहता है और कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed