फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganga Dussehra 2021: गंगा दशहरा आज, जानिए महत्व, तिथि और पूजा विधि

Sun, 20 Jun 2021 07:31 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 20 Jun 2021 07:31 AM IST
सार

20 जून 2021 दिन रविवार को गंगा दशहरा मनाया जाएगा। इसी दिन मां गंगा का अवतरण पृथ्वी पर हुआ था। भागीरथ अपने पूर्वजों की आत्मा का उद्धार करने के लिए गंगा को पृथ्वी पर लाए थे।
 
 
 

विज्ञापन
Ganga Dussehra 2021 date timing shubh muhurat importance and puja vidhi of Ganga Dussehra
गंगा दशहरा 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गंगा दशहरा पर्व आज है। हिंदू धर्म में गंगा को मां का दर्जा दिया गया है। गंगाजल बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना जाता है। हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य और पूजा अनुष्ठान में गंगाजल का प्रयोग अवश्य किया जाता है। गंगा भवतारिणी हैं, इसलिए हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व माना जाता है। पौराणिक धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मां गंगा का अवतरण पृथ्वी पर हुआ था। भागीरथ अपने पूर्वजों की आत्मा का उद्धार करने के लिए गंगा को पृथ्वी पर लाए थे। इसी कारण गंगा को भागीरथी भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ मास में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाता है। इस दिन विधिपूर्वक मां गंगा की पूजा की जाती है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन गंगा में स्नान करना और इसके बाद दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है। आइये जानते हैं गंगा दशहरा का महत्त्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

 

Ganga Dussehra 2021 date timing shubh muhurat importance and puja vidhi of Ganga Dussehra
गंगा दशहरा 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

 गंगा दशहरा का महत्त्व-

गंगा दशहरा के दिन ही मां गंगा स्वर्ग से उतरकर पृथ्वी पर हुई थी इसलिए इस तिथि को गंगा जयंती के रुप में भी मनाया जाता है। इस पर्व को महापुण्यकारी माना गया है। गंगा दशहरा के दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने से कई महायज्ञों के फल के बराबर फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि गंगा दशहरा पर गंगा नदी में डुबकी लगाने से पाप कर्मों का नाश होता है और व्यक्ति को इस जन्म के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन सत्तू, मटका और हाथ का पंखा दान करना बहुत शुभफलदायी माना जाता है।

 

Ganga Dussehra 2021 date timing shubh muhurat importance and puja vidhi of Ganga Dussehra
गंगा दशहरा 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : amarujala
गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त

गंगा दशहरा का पावन पर्व 20 जून को मनाया जाएगा।

 

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी तिथि आरंभ- 19 जून 2021, शनिवार को शाम 06 बजकर 50 मिनट से

 

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी तिथि समाप्त- 20 जून 2021 को, रविवार को शाम 04 बजकर 25 मिनट पर 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga Dussehra 2021 date timing shubh muhurat importance and puja vidhi of Ganga Dussehra
गंगा दशहरा 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
गंगा दशहरा पूजा विधि-

 

  • गंगा दशहरा के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर नित्यकर्म करके गंगा में स्नान करना चाहिए।

 

  • इस समय कोरोना को देखते हुए घर पर ही पानी में गंगाजल डालकर स्नान कर सकते हैं।

 

  • स्नान करने के पश्चात सूर्योदय के समय एक लोटे में जल लेकर उसमें थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।

 

  • अब मां गंगा का ध्यान करते हुए गंगा के मंत्रों का जाप करें।

 

  • पूजन और जाप पूर्ण होने के बाद मां गंगा की आरती करें और गरीब और जरूरत मंद ब्रह्माणों को यथाशक्ति दान दें।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed