फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी पर घर ला रहे हैं गणपति, तो इन बातों का रखें खास ख्याल

Fri, 26 Aug 2022 04:11 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 26 Aug 2022 04:11 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022 murti sthapna vidhi and important things in hindi
गणेश चतुर्थी पर घर ला रहे हैं गणपति, तो इन बातों का रखें खास ख्याल - फोटो : iStock

Ganesh Chaturthi 2022: इस साल गणेश उत्सव की शुरुआत 31 अगस्त 2022, दिन बुधवार से हो रही है। पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। ये हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व माना जाता है। गणेश चतुर्थी का त्योहार भगवान गणेश के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों, पंडालों से लेकर घर-घर बप्पा की मूर्ति स्थापित की जाती है। साथ ही पूरे 10 दिनों तक उनकी पूजा अर्चना की जाती है। हिंदू धर्म में गणेश जी को सभी संकटों को दूर करने वाला और विघ्नहर्ता माना जाता है। चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा करने से ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। लेकिन यदि आप घर पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है। आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में... 

Ganesh Chaturthi 2022 murti sthapna vidhi and important things in hindi
गणेश चतुर्थी पर घर ला रहे हैं गणपति, तो इन बातों का रखें खास ख्याल - फोटो : amar ujala

घर ला रहे हैं गणपति तो इन बातों का रखें ध्यान 
यदि आप गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की मूर्ति घर पर स्थापित कर रहे हैं, तो कभी भी दक्षिण दिशा की ओर मुख करके नहीं रखना चाहिए। न ही दक्षिण कोने में मूर्ति की स्थापना करनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणपति की मूर्ति स्थापित करने के लिए उत्तर पूर्व यानी ईशान कोण को सबसे उत्तम माना गया है। 

Ganesh Chaturthi 2022 murti sthapna vidhi and important things in hindi
गणेश चतुर्थी पर घर ला रहे हैं गणपति, तो इन बातों का रखें खास ख्याल - फोटो : Pixabay

भगवान गणेश की पूजा में जब आप कोई दीपक जलाते हैं, तो उसका स्थान बार-बार न बदलें और न ही उसे गणेश जी के सिंहासन पर रखें। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022 murti sthapna vidhi and important things in hindi
गणेश चतुर्थी पर घर ला रहे हैं गणपति, तो इन बातों का रखें खास ख्याल - फोटो : Istock

गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी की स्थापना करने के बाद, उनको अकेला न छोड़ें। वहां पर कोई न कोई अवश्य होना चाहिए। इसके अलावा गणेश जी की पूजा और व्रत में मन, कर्म और वचन से शुद्ध रहें। 

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022 murti sthapna vidhi and important things in hindi
गणेश चतुर्थी पर घर ला रहे हैं गणपति, तो इन बातों का रखें खास ख्याल - फोटो : istock

धार्मिक मान्यता है कि गणेश जी की पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप गणेश जी के क्रोध के भागी बन सकते हैं। पौराणिक मान्यता है कि गणेश जी ने तुलसी को श्राप दिया था और अपनी पूजा से वर्जित कर दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed