फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2021 Puja: गणेश चतुर्थी पर गणपति महाराज की पूजा में इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Fri, 10 Sep 2021 06:12 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 10 Sep 2021 06:12 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2021 Puja vidhi remeber these things during Ganesha Puja
ganesh chaturthi 2021 - फोटो : अमर उजाला

2021 Ganesh Chaturthi: हिन्दू पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी पर्व हर साल भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी 10 सितंबर 2021 को है। धार्मिक मान्यता है कि इसी तिथि पर सुख और समृद्धि के देवता भगवान गणेश का जन्म हुआ था। पंचांग गणना के अनुसार इस बार गणेश चतुर्थी तिथि चित्रा नक्षत्र में मनाई जाएगी। गणेश भगवान सभी देवताओं से पहले पूजे जाते हैं। हर-पूजा पाठ का प्रारंभ उन्हीं के आवाह्न के साथ होता है। गणपति महाराज शुभता, बुद्धि, सुख-समृद्धि के देवता माना जाता है। जहां भगवान गणेश का वास होता है वहां पर रिद्धि सिद्धि और शुभ लाभ भी विराजते हैं। इनकी पूजा से आरंभ किए गए किसी कार्य में बाधा नहीं आती है इसलिए गणेश भगवान को विघ्नहर्ता कहा जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का विधि-विधान के साथ पूजन करने से घर में सौभाग्य और सुख, समृद्धि में वृद्धि होती है। इस दिन गणेश पूजा के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

Ganesh Chaturthi 2021 Puja vidhi remeber these things during Ganesha Puja
ganesh chaturthi 2021 - फोटो : social media
पूजा में गणेश जी को जरूर चढ़ाएं दुर्वा

गणपति महाराज को दूर्वा अति प्रिय है। गणेश चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा में उन्हें दूर्वा जरूर चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से गणेश भगवान का आशीर्वाद भक्तों को प्राप्त होता है। 

Ganesh Chaturthi 2021 Puja vidhi remeber these things during Ganesha Puja
Ganesh Chaturthi 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
भगवान गणेश को लाल फूल चढ़ाएं 

भगवान गणेश को लाल फूल चढ़ाने चाहिए। अगर लाल फूल चढ़ाना संभव नहीं है तो आप कोई और फूल भी चढ़ा सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें भगवान गणेश की पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2021 Puja vidhi remeber these things during Ganesha Puja
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
मोदक का लगाएं भोग

गणेश भगवान को मोदक का भोग जरूर लगाना चाहिए। मोदक गणेश भगवान को अति प्रिय हैं। ऐसे में गणेश चतुर्थी पर गणेश भगवान की पूजा में उन्हें मोदक जरूर चढ़ाना चाहिए।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2021 Puja vidhi remeber these things during Ganesha Puja
Ganesh Chaturthi 2021 - फोटो : Istock
गणपति को प्रिय है लाल सिंदूर

गणपति महाराज को लाल सिंदूर बहुत पसंद होता है। भगवान गणेश को स्नान कराने के बाद उन्हें लाल सिंदूर लगाएं। उसके बाद अपने माथे में भी लाल सिंदूर का तिलक लगाएं। ऐसा आप प्रतिदिन भी कर सकते हैं। भगवान गणेश के आशीर्वाद से आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed