2021 Ganesh Chaturthi: हिन्दू पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी पर्व हर साल भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी 10 सितंबर 2021 को है। धार्मिक मान्यता है कि इसी तिथि पर सुख और समृद्धि के देवता भगवान गणेश का जन्म हुआ था। पंचांग गणना के अनुसार इस बार गणेश चतुर्थी तिथि चित्रा नक्षत्र में मनाई जाएगी। गणेश भगवान सभी देवताओं से पहले पूजे जाते हैं। हर-पूजा पाठ का प्रारंभ उन्हीं के आवाह्न के साथ होता है। गणपति महाराज शुभता, बुद्धि, सुख-समृद्धि के देवता माना जाता है। जहां भगवान गणेश का वास होता है वहां पर रिद्धि सिद्धि और शुभ लाभ भी विराजते हैं। इनकी पूजा से आरंभ किए गए किसी कार्य में बाधा नहीं आती है इसलिए गणेश भगवान को विघ्नहर्ता कहा जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का विधि-विधान के साथ पूजन करने से घर में सौभाग्य और सुख, समृद्धि में वृद्धि होती है। इस दिन गणेश पूजा के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Ganesh Chaturthi 2021 Puja: गणेश चतुर्थी पर गणपति महाराज की पूजा में इन बातों का जरूर रखें ध्यान
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Fri, 10 Sep 2021 06:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन