कार्तिक मास के आरंभ होते ही त्योहारों का जैसे सीजन आ जाता है। कार्तिक मास आरंभ होने पर करवा चौथ से लेकर देवउठनी एकादशी तक एक के बाद एक क्रमशः त्योहार पड़ते हैं। ये सभी त्योहार हर व्यक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं साथ ही त्योहारों के लिए पहले से तैयारी भी करनी होती है। इसलिए इनकी सही तारीख पता होना आवश्यक होता है। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी कई त्योहारों को लेकर लोगों में असंमजस की स्थिति बनी हुई है। अगर आप भी त्योहारो की तारीख को लेकर असमंजस में हैं तो यहां जानिए़ सभी बड़े त्योहारो की सही तारीख....
करवा चौथ का त्योहार हर सुहागिन महिला के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन सुहागन महिलाएं पूरे दिन निर्जला रहकर पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत करती हैं। करवा चौथ का त्योहार कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ का व्रत ''4 नवंबर 2020'' बुधवार को पड़ रहा है।
3 of 6
dhanteras 2020
- फोटो : pinterst
कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है इस बार धनतेरस का त्योहार ''13 नवंबर 2020'' दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन चिकित्सा के देवता धनवंतरी और धन की देवी मां लक्ष्मी के साथ कोषाध्यक्ष कुबेर जी की पूजा की जाती है। इस दिन नई चीजें और नए बर्तन खरीदने की परंपरा है।
4 of 6
दिवाली 2020
- फोटो : amar ujala
धनतेरस के अगले दिन छोटी दिवाली मनाई जाती है। जिसे नरक चतुर्दशी या फिर यम चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। छोटी दीवाली के अगले दिन लक्ष्मी पूजन होता है। लेकिन इस बार दोनों दीवाली एक ही दिन पड़ रही हैं। इसलिए इसबार धनतेरस के अगले दिन यानि ''14 नवंबर 2020'' दिन शनिवार को दिवाली मनाई जाएगी।
5 of 6
गोवर्धन पूजा 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
दिवाली के अगले ही दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इस बार गोवर्धन का पर्व ''15 नवंबर 2020'' दिन रविवार को मनाया जाएगा। भगवान कृष्ण के कहने पर सभी बृजवासी इंद्र देव की पूजा न करके गोवर्धन की पूजा करते है जिसको इंद्र देव अपना अपमान समझकर क्रोधित हो जाते हैं और अत्यधिक जल वर्षा करते हैं। तब सभी की रक्षा करने के लिए कृष्ण जी अपनी एक उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा लेते हैं। इसी उपलक्ष्य में गोवर्धन का त्योहार मनाया जाता है।