सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत मायने रखता है। महिलाएं करवा चौथ के कुछ दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। इस बार करवा चौथ का त्योहार 4 नवंबर को मनाया जाएगा। यह त्योहार हर सुहागिन स्त्रियों के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन सभी महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास करके अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दिन करवा चौथ की कथा सुनने का भी विशेष महत्व माना गया है, पूरे दिन व्रत रखने के बाद महिलाएं रात को चंद्रमा निकलने पर पूजा और अर्घ्य देकर पति के हाथों से जल पीने के बाद अपने व्रत का पारण करती हैं। लेकिन करवा चौथ पर व्रत और पूजन के अलावा भी कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है।