अपने घर में हर कोई सुख और शांति चाहता है। इसके लिए लोग कई तरह के फेंगशुई टिप्स अपनाते हैं। भारतीय वास्तु शास्त्र की तरह चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई में भी कई चीजों का जिक्र किया गया है, जिन्हें घर में रखने से लोगों के दिन बदल जाते हैं। फेंगशुई के नियम के अनुसार अगर कोई सामान घर में रखा जाय तो हर काम धीरे-धीरे बनने लगते हैं। साथ ही पैसों की तंगी भी धीरे-धीरे दूर होने लगती है। चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई में कुछ ऐसी मूर्तियों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में रखना बेहद शुभ होता है। कहा जाता है कि इन मूर्तियों को घर में रखने से तरक्की और आर्थिक उन्नति प्राप्त होती है। आपके घर में सकारात्मकता आती है और आपके सौभाग्य में वृद्धि होती है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी मूर्तियों को घर में रखने से आपको कौन से फायदे होंगे...
{"_id":"621e03035c637d15d6260d9c","slug":"feng-shui-tips-in-hindi-for-good-luck-wealth-and-happiness","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Feng Shui Tips : घर में सुख समृद्धि लाती हैं ये चीजें, पैसों की भी कभी नहीं होने देतीं कमी","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Feng Shui Tips : घर में सुख समृद्धि लाती हैं ये चीजें, पैसों की भी कभी नहीं होने देतीं कमी
Tue, 01 Mar 2022 04:58 PM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 01 Mar 2022 04:58 PM IST
विज्ञापन
फेंगशुई टिप्स : घर में सुख समृद्धि लाती हैं ये चीजें
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेंगशुई टिप्स : घर में सुख समृद्धि लाती हैं ये चीजें
- फोटो : iStock
गाय
- घर पर पीतल की बनी हुई गाय की मूर्ति रखना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि जिन दंपति को संतान प्राप्ति की कामना है उन्हें पीतल से बनी गाय की प्रतिमा रखनी चाहिए। साथ ही पढ़ाई करने वालों के लिए भी गाय की प्रतिमा रखना अच्छा रहता है। इससे पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है।
फेंगशुई टिप्स : घर में सुख समृद्धि लाती हैं ये चीजें
- फोटो : iStock
कछुआ
- फेंगशुई वास्तु के अनुसार घर में कछुआ रखने से धन वृद्धि होती है। मान्यता है कि जिस स्थान पर कछुआ होता है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। धन वृद्धि के लिए घर के ड्राइंग रूम में पूर्व और उत्तर दिशा में कछुए की स्थापना करनी चाहिए। इससे धन लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फेंगशुई टिप्स : घर में सुख समृद्धि लाती हैं ये चीजें
- फोटो : iStock
ऊंट
- वास्तु और फेंगशुई के अनुसार, घर पर ऊंट की मूर्ति रखने से सुख सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसे घर के ड्राइंग रूम या लिविंग रूम में उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इससे आपकी नौकरी और व्यवसाय से संबंधित समस्याओं का समाधान हो जाता है। आपके करियर को फायदा पहुंचता है।
विज्ञापन
फेंगशुई टिप्स : घर में सुख समृद्धि लाती हैं ये चीजें
- फोटो : iStock
हाथी
- हाथी को ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार भी हाथी की प्रतिमा रखना बहुत शुभ माना जाता है। वहीं शयनकक्ष में चांदी के हाथी की मूर्ति रखने से राहु से संबंधित सभी दोष से मुक्ति प्राप्त की जा सकती है। साथ ही कहा जाता है कि चांदी का ठोस हाथी घर में रखने से घर में धन, समृद्धि आती है।