Falgun Purnima 2023: पंचांग के अनुसार फागुन हिंदू वर्ष का अंतिम महीना है। यह महीना फरवरी और मार्च में आता है। फाल्गुन पूर्णिमा का दिन हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। फाल्गुन पूर्णिमा का महत्व हिंदू धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है। पूर्णिमा व्रत हर महीने मनाया जाता है लेकिन फाल्गुन पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन होलिका दहन भी किया जाता है। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन, भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा की और होलिका को राख में जला दिया। इस दिन लक्ष्मी जयंती का त्योहार भी मनाया जाता है। वहीं पूर्णिमा तिथि का संबंध चंद्र देवता से माना जाता है। इस दिन जो व्यक्ति व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आइए जानते हैं तिथि, पूजा मुहूर्त और उपाय…
Falgun Purnima 2023: किस दिन पड़ेगी फाल्गुन पूर्णिमा? जानें तिथि, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और उपाय
फाल्गुन पूर्णिमा 2023 तिथि
फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि आरंभ: 06 मार्च, सोमवार, सायं 04:16 मिनट पर
फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि समाप्त: 07 मार्च, मंगलवार, सायं 06:08 मिनट पर
उदयातिथि के अनुसार पर फाल्गुन पूर्णिमा का स्नान और दान 07 मार्च को होगा।
फाल्गुन पूर्णिमा के दिन स्नान-दान के 3 विशेष मुहूर्त बन रहे हैं।
पहला ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः05:01 मिनट से प्रातः 05:52 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त: दोपहर12:08 मिनट से दोपहर 12:55 मिनट तक
विजय मुहूर्त: दोपहर,02: 29 मिनट से दोपहर 03:16 मिनट तक
फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय: 07 मार्च, मंगलवार सायं: 06:18 मिनट पर
चंद्रास्त: 08 मार्च, बुधवार, प्रातः 06: 45 मिनट पर
फाल्गुन पूर्णिमा पर करें ये उपाय
- धार्मिक मान्यता के अनुसार मां लक्ष्मी फाल्गुन पूर्णिमा के दिन ही अवतरित हुई थी। इस दिन मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
- फाल्गुन पूर्णिमा की रात में चंद्र पूजन करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और साथ ही आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलने की मान्यता है।