Kab se Shuru Ho raha hai Phalguna Ka Maheena: माघ पूर्णिमा के बाद फाल्गुन माह की शुरुआत होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह हिंदी का अंतिम महीना है। इसके उपरांत हिन्दू नववर्ष लग जाएगा। फाल्गुन के महीने को फागुन का महीना भी कहा जाता है। इस महीने महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े त्योहार मनाये जाते हैं। इसके साथ ही फाल्गुन के महीने में कई ऐसे शुभ मुहूर्त हैं जिसमें कई मांगलिक कार्भीय जैसे विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश आदि किए जा सकते हैं। फाल्गुन माह में भगवान शिव की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है, और इस दौरान दान-पुण्य करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि यह महीना कब से शुरू हो रहा है। इस माह से जुड़े नियम क्या हैं।
Phalguna Month 2025 Date: फाल्गुन का महीना कब से शुरू हो रहा है? जानें इस माह क्या करें क्या नहीं
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Thu, 06 Feb 2025 06:56 AM IST
सार
Phalguna Month 2025: हिंदी पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह हिन्दू वर्ष का अंतिम महीना हो जाता है। फाल्गुन मास के समाप्त होते ही हिन्दू नववर्ष आरम्भ हो जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह महीना बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस महीने में बहुत से महत्वपूर्ण त्योहार पड़ते हैं जिसमें महाशिवरात्रि और होली प्रमुख है। आइए जानते हैं कि फाल्गुन माह कब से शुरू होगा और इस महीने का क्या महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन