फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varuthini Ekadashi 2022: वरुथिनी एकादशी व्रत आज, जानिए इस दिन क्या करें और क्या नहीं

Tue, 26 Apr 2022 11:37 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 26 Apr 2022 11:37 AM IST
विज्ञापन
Varuthini Ekadashi 2022 Today Know About Vrat Katha What To Do Or Not In Hindi
वरुथिनी एकादशी के दिन क्या करें और क्या नहीं - फोटो : अमर उजाला

Varuthini Ekadashi 2022: आज वरुथिनी एकादशी है। प्रत्येक माह में दो एकादशी होती है। एक कृष्ण पक्ष और एक शुक्ल पक्ष में। वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि आज यानी 26 अप्रैल को है। वैशाख माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। सनातन धर्म में सभी व्रतों में एकादशी व्रत को श्रेष्ठ बताया गया है। इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। वरुथिनी एकादशी को कल्याणकारी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि प्रत्येक माह की एकादशी का व्रत नियमपूर्वक करने से सभी पापों का नाश होता है। साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन में सुखों का आगमन होता है, लेकिन शास्त्रों में एकादशी व्रत से संबंधित कुछ नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करना बहुत आवश्यक होता है। इसके अलावा कुछ ऐसे कार्य हैं जो इस दिन नहीं करने चाहिए। तो आइए जानते हैं कि इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं... 

Varuthini Ekadashi 2022 Today Know About Vrat Katha What To Do Or Not In Hindi
वरुथिनी एकादशी के दिन क्या करें और क्या नहीं - फोटो : अमर उजाला
एकादशी के दिन क्या करें?

एकादशी के दिन भगवान श्री हरि विष्णु जी की पूजा का प्रावधान है। एकादशी तिथि पर विष्णु जी के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करें और पूरे दिन ईश्वर का ध्यान करते हुए व्रत करें। एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि यानी एकादशी के अगले दिन किया जाता है।

Varuthini Ekadashi 2022 Today Know About Vrat Katha What To Do Or Not In Hindi
वरुथिनी एकादशी के दिन क्या करें और क्या नहीं - फोटो : अमर उजाला

एक बात का ध्यान रखें कि एकादशी का पारण द्वादशी समाप्त होने से पहले करना चाहिए। हरिवासर में कभी भी एकादशी व्रत का पारण नहीं करना चाहिए। एकादशी के दिन दान-पुण्य करने का भी बहुत महत्व माना गया है, इसलिए एकादशी तिथि को दान कर्म अवश्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varuthini Ekadashi 2022 Today Know About Vrat Katha What To Do Or Not In Hindi
वरुथिनी एकादशी के दिन क्या करें और क्या नहीं - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा एकादशी तिथि को भगवान विष्णु के तुलसी का भोग अवश्य अर्पित करें। तुलसी नारायण को अत्यंत प्रिय हैं। वहीं यदि आपने एकादशी व्रत नहीं भी किया है तब भी इस दिन केवल सात्विक चीजों का ही सेवन करें।

विज्ञापन
Varuthini Ekadashi 2022 Today Know About Vrat Katha What To Do Or Not In Hindi
वरुथिनी एकादशी के दिन क्या करें और क्या नहीं - फोटो : istock
एकादशी तिथि को क्या न करें?

एकादशी तिथि को मांस मदिरा और अन्य किसी भी प्रकार की नशीली एवं तामसिक चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। साथ ही एकादशी के दिन चावल का सेवन वर्जित माना गया है, इसलिए इस दिन यदि व्रत नहीं भी रखा तो भी चावल का सेवन न करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed