Varuthini Ekadashi 2022: आज है वरुथिनी एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैशाख माह में वरुथिनी एकादशी तिथि की शुरुआत 26 अप्रैल दिन मंगलवार रात्रि 01 बजकर 36 मिनट पर हो रही है। वहीं एकादशी तिथि का समापन 27 अप्रैल दिन बुधवार रात्रि 12 बजकर 46 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार एकादशी तिथि का व्रत 26 अप्रैल, मंगलवार के दिन रखा जाएगा।
वरुथिनी एकादशी के पारण का समय 27 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 41 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 22 मिनट के बीच है। इस बिच आप व्रत का पारण कर सकते हैं। वहीं इस दिन का शुभ समय दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से शुरु होकर दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।
इस दिन प्रात: जल्दी उठ कर स्नान करें। सुबह स्नान करते समय पानी में गंगाजल जरूर डालें। स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करें। फिर घर के मंदिर में दीपक जलाएं और भगवान विष्णु की प्रतिमा को स्नान करवाएं।
इसके बाद भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा और आरती करें। पूजा दौरान ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें। वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को भोग अवश्य लगवाएं। साथ ही इस दिन भगवान को खरबूजे का भी भोग लगाएं।