दशहरा को सनातन धर्म में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। अधर्म पर धर्म की जीत के उपलक्ष्य में हर वर्ष अश्विन मास में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का त्योहार मनाते है। इस बार दशहरा या विजयादशमी 05 अक्टूबर 2022 को पड़ रही है। इस दिन रावण दहन के साथ ही अस्त्र, वाहन पूजन और मां दुर्गा प्रभु राम, गणपति देव के पूजन की भी परंपरा है। इसके अलावा विजयदशमी को विजया तिथि कहा गया है। मान्यता है कि यह दिन मां लक्ष्मी प्रसन्न को करने के लिए बेहद शुभ होता है। दशहरा के दिन तीन चीजों के दान का बहुत महत्व माना गया है। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं और घर में किसी प्रकार से धन दौलत की कमी नहीं रहती है।
Dussehra 2022: दशहरा के दिन इन तीन चीजों का करें गुप्त दान, घर में बनी रहेंगी खुशियां और अपार धन
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन