Happy Durga Ashtami 2022 : इस समय नवरात्रि के पावन दिन दिन चल रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी चैत्र नवरात्रि का ये पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है और सारा वातावरण भक्तिमय हो गया है। वैसे तो नवरात्रि में हर दिन महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन अष्टमी तिथि का विशेष महत्व माना गया है। नवरात्रि में पड़ने वाली अष्टमी तिथि को महाअष्टमी कहा जाता है। भक्त बहुत ही भक्तिभाव व हर्षोल्लास के साथ महाअष्टमी मनाते हैं। कई लोग इस दिन कन्याओं का पूजन करते हैं और उन्हें खाना खिलाते हैं। इस साल 09 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। इस शुभ अवसर पर लोग अपने प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ खास शुभकामना संदेश, जिसके जरिए आप अपने प्रियजनों को महाअष्टमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं। चलिए शुरू करते हैं....
Happy Durga Ashtami Wishes 2022: दुर्गा अष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, बरसेगा माता रानी का आशीर्वाद
महाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
हे मां तुमसे विश्वास ना उठने देना,
तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊ,
चारो ओर अंधेरा ही अंधेरा घना पाऊ,
बन के रोशनी तुम राह दिखा देना।
Happy Durga Ashtami 2022
मिलता है सच्चा सुख केवल,
मैया तुम्हारे चरणों में,
यह विनती है हर पल मैया,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में
दुर्गाष्टमी 2022 की शुभकामनाएं
सरस्वती का हाथ हो माँ गौरी का साथ हो,
गणेश का निवास हो,
और माँ दुर्गा के आशीर्वाद से
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो !
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
माता आई है, खुशियों के भंडार लाई है
सच्चे दिल से तो मांग कर देखो
मां की तरफ से कभी ना नहीं होगी
तो प्रेम से बोलो “जय माता दी”
महाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।