फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूजा में भूलकर भी न करें इन धातु के पात्रों का प्रयोग, वरना होगा उल्टा असर, देवता भी हो सकते हैं नाराज

Wed, 02 Mar 2022 02:51 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 02 Mar 2022 02:51 PM IST
विज्ञापन
do not use these metal utensils in worship to god during puja
Puja Path Tips - फोटो : iStock

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। मान्यता है कि पूजा करने से देवी-देवताओं की कृपा सदैव अपने भक्तों पर बनी रहती है। साथ ही मन की शांति के लिए भी लोग पूजा-पाठ करते हैं। इसके साथ ही इच्छापूर्ति के लिए भी लोग पूजा के जरिए भगवान को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। कहा जाता है कि पूजा के जरिए भगवान अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं और उन्हें मनचाहा वरदान देते हैं। जिनके घर में नियमित देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की जाती है उस घर में भगवान का वास होता है। हालांकि पौराणिक कथाओं में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि पूजा-अर्चना करते समय अगर छोटी सी भी गलती हो जाए, तो उस पूजा का फल नहीं मिलता। ऐसे में पूजा करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं उन बातों के बारे में जिनपर आपको विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए... 

do not use these metal utensils in worship to god during puja
Puja Path Tips - फोटो : iStock
पूजा के दौरान न करें लोहे का इस्तेमाल?
  • पूजा के दौरान इस्तेमाल होने वाले बर्तनों का हमें विशेष ध्यान रखना चाहिए। लोहे में जंग लगने के कारण उन्हें शुद्ध नहीं माना जाता। इसलिए पूजा में लोहे के बर्तन भूलकर भी इस्तेमाल न करें। हालांकि, शनिदेव की पूजा में लोहे के बर्तन का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
do not use these metal utensils in worship to god during puja
Puja Path Tips - फोटो : iStock
इन पात्रों का न करें इस्तेमाल 
  • पूजा और धार्मिक क्रियाओं में लोहा, स्टील और एल्युमीनियम को अपवित्र धातु माना जाता है। इन धातुओं से मूर्तियां भी नहीं बनाई जाती हैं। साथ ही लोहे में हवा, पानी के कारण जंग लग जाता है। एल्युमीनियम धातु के कालिख निकलती है। इसलिए इन धातुओं का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
do not use these metal utensils in worship to god during puja
Puja Path Tips - फोटो : iStock
चांदी का इस्तेमाल भी न करें 
  • कहा जाता है कि चांदी चंद्र देव का प्रतिनिधित्व करती है। चंद्र देव की पूजा के दौरान उनके आशीर्वाद स्वरूप शीतलता, सुख-शांति प्रदान करता है। लेकिन देवकार्य के दौरान चांदी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। चांदी की खरीदारी से समाज के प्रत्येक मनुष्य को भगवान चंद्र देव का आशीर्वाद स्वरूप शीतलता, सुख-शांति प्राप्त होती है। इसके बावजूद भी देवकार्य में इसे अशुभ माना गया है।
विज्ञापन
do not use these metal utensils in worship to god during puja
Puja Path Tips - फोटो : iStock
देवताओं के लिए करें तांबे का प्रयोग
  • धार्मिक मान्यता है कि देवताओं को तांबा बहुत प्रिय होता है। इसलिए किसी भी देवता की पूजा के दौरान तांबे के बर्तन का इस्तेमाल शुभ माना जाता है। तांबे के पात्र में कुछ भी अर्पित करने से भगवान अत्यंत प्रसन्न होते हैं। ऐसे में पूजा के समय आप तांबे के बर्तनों का उपयोग कर सकते हैं।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed