फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: दिवाली से पहले घर से बाहर कर देनी चाहिए ये चीजें...

Fri, 13 Nov 2020 11:06 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 13 Nov 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2020 vastu tips Remove these things from home before diwali
दिवाली 2020

कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली के रूप में मनाया जाता है। इस साल दिवाली 14 नवंबर को शनिवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन सूर्यास्त के बाद माता लक्ष्मी की आराधना करने का प्रावधान है। इस दिन मां महालक्ष्मी के साथ भगवान गणेश, कोषाध्क्ष कुबेर, ज्ञान की देवी सरस्वती, कुलदेवता तथा इष्ट देव आदि की पूजा-आराधना करते हैं। पौराणिक कथाओं और मान्यताओं के अनुसार इस दिन धन की देवी मां महालक्ष्मी कार्तिक अमावस्या की मध्यरात्रि के समय अपने भक्तों के घर आती हैं और उन्हें धन-धान्य एवं सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। ज्योतिष एवं वास्तु के अनुसार कुछ चीजें ऐसी होती है, जिनके घर में रहने से नकारात्मकता आती हैं और मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो सकती है। इन चीजों को दिवाली से पहले ही घर से बाहर निकाल देना चाहिए। 

Diwali 2020 vastu tips Remove these things from home before diwali
diwali 2020

कहा जाता है कि मां लक्ष्मी वहीं वास करती हैं जहां सब व्यवस्थित और साफ-सुथरा रहता है। दिवाली पर अपने घर की रंगाई और सफाई तो सभी करते हैं, लेकिन ज्योतिष और वास्तु कहता है कि घर में टूटी चीजें बिलकुल नहीं रखनी चाहिए। इस बात का विशेषतौर पर ध्यान रखें की कांच की टूटी हुई चीजें कतई न रखी हो। अगर आपके घर के खिड़की दरवाजों का कांच चटका हुआ या टूटा हुआ है तो दिवाली से पहले उसे बदलवा दें। इन चीजों से घर में अशुभता आती है। 

Diwali 2020 vastu tips Remove these things from home before diwali
टूटी घड़ी या खराब उपकरण दिवाली से पहले घर से बाहर निकाल दें(प्रतीकात्मक तस्वीर)

अगर आपके घर में रुकी हुई बंद घड़ी है, तो उसे दिवाली से पहले घर से बाहर निकाल दें या फिर उसे सही करवा लें। घड़ी समय की सूचक हैं, इसलिए रुकी हुई घड़ी को व्यक्ति की प्रगति में बाधा माना जाता है। इसके अलावा घर में कोई बिजली का उपकरण खराब हैं, तो उसे भी या तो सही करवा लें या फिर दिवाली से पहले घर से बाहर कर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2020 vastu tips Remove these things from home before diwali
diwali 2020 vastu tips - फोटो : social media

पूजा घर में भगवान की खंडित तस्वीरें या खंडित मूर्ति रखना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए दिवाली से पहले ही सारी खंडित मूर्तियां और तस्वीरों को किसी उचित स्थान पर रखवा दें। दिवाली के दिन सभी के घरों में गणेश लक्ष्मी की नई प्रतिमाएं आती हैं। दिवाली पर नई प्रतिमाओं की पूजा करने के पश्चात पुरानी मूर्तियों को किसी पवित्र स्थान पर रखवा दें। 

विज्ञापन
Diwali 2020 vastu tips Remove these things from home before diwali
दिवाली की साफ-सफाई करते समय बेकार जूते चप्पल घर से बाहर निकाल दें(प्रतीकात्मक तस्वीर)

दिवाली पर घर की सफाई करते समय जो भी पुराने बिना पहनने वाले जूते चप्पल हैं, उन्हें तुरंत घर से बाहर निकाल दें या किसी जरुरतमंद को दे दें। जूते चप्पलों से घर में नकारात्मकता आती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed