{"_id":"5faa924fd83a3a6fc0784c5d","slug":"dhanteras-2020-these-mistakes-should-not-be-done-on-dhanteras","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhanteras 2020: धनतेरस पर नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, मानी गई हैं अशुभ","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Dhanteras 2020: धनतेरस पर नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, मानी गई हैं अशुभ
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Fri, 13 Nov 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
धनतेरस 2020
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धनतेरस का त्योहार कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार धनतेरस का त्योहार 13 नवंबर को मनाया जाएगा। इस बार त्रयोदशी तिथि 12 नवंबर को रात 9:30 बजे से लगेगी जो 13 नवंबर शाम 5:59 तक रहेगी। पौराणिक कथाओ के अनुसार समुद्रमंथन के समय भगवान धनवंतरी जिस दिन अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे वह कार्तिक मास की त्रयोदशी का दिन था। इसलिए इस दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस का त्योहार आरोग्यता और धन, वैभव से जुड़ा हुआ है। धनतेरस के दिन कुछ जाने-अनजाने कुछ गलतियां करने से सुख-समृद्धि और आरोग्यता के स्थान पर आपके घर में दरिद्रता का निवास हो सकता है, इसलिए कुछ बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है। जानते हैं...
2 of 6
धनतेरस 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : गूगल
घरों की रंगाई और सफाई का काम धनतेरस से पहले ही निपटा लेना चाहिए। धनतेरस से पहले ही घर का सारा कबाड़ आदि बाहर कर देना चाहिए, क्योंकि कबाड़ और खराब वस्तुएं घर में नकारात्मकता लाती हैं। जिससे धन के आगमन में रुकावट आती है।
3 of 6
धनतेरस पर धातु के बर्तन ही खरीदे कांच के बर्तन और कांच का सामान खरीदने से बचें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
धनतेरस पर धनवंतरी भगवान हाथ में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसी कारण इस दिन नया सामान और विशेष तौर पर बर्तन खरीदने की परंपरा है। लेकिन धनतेरस पर कभी भी कांच के बर्तन या फिर कांच की चीजे नहीं खरीदनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
dhanteras 2020
- फोटो : pinterst
धनवंतरी भगवान देवों के चिकित्सक है। धनतेरस का त्योहार विशेष रुप से इन्हीं को समर्पित है, किंतु ज्यादातर लोग मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करते हैं। धनवंतरी भगवान की आराधना को भूल जाते हैं। लेकिन भूलकर भी ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। धनवंतरी भगवान की पूजा से आरोग्यता प्राप्त होती है।
विज्ञापन
5 of 6
धनतेरस पर किसी को धन न दें(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
धनतेरस पर भूलकर भी किसी को धन नहीं देना चाहिए। चाहें उधार देना हो या फिर किसी का आता हुआ धन हो किसी भी प्रकार से धन न दें। अन्यथा आपको धन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।