Dhanteras par Na Daan Karein Ye Vastuein: हिंदू धर्म में दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस का पर्व बेहद शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। यह त्योहार दिवाली के पांच दिवसीय महापर्व की शुरुआत का प्रतीक होता है और हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और उनके स्वागत के लिए घर में नई वस्तुएं खरीदी जाती हैं। माना जाता है कि इस दिन की गई खरीदारी घर में सुख, समृद्धि और बरकत का कारण बनती है।
Dhanteras 2025: इस बार धनतेरस पर वाहन और संपत्ति की खरीदारी हो सकती है अशुभ, जानें कब लेना होगा शुभ
लेकिन सिर्फ खरीदारी ही नहीं, इस दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना भी जरूरी होता है। खासकर धनतेरस की शाम को कुछ चीजें किसी को उधार देना या दान करना अशुभ माना गया है। शास्त्रों और परंपराओं के अनुसार, अगर इन बातों की अनदेखी की जाए, तो मां लक्ष्मी की कृपा मिलने की बजाय घर से धन-समृद्धि का नाश भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि धनतेरस की शाम किन 5 चीजों को किसी को भी भूलकर नहीं देना चाहिए।
Dhanteras 2025: धरतेरस पर सोना-चांदी न खरीद सकें तो इन 5 तरीकों से करें धन की बढ़ोतरी
2 of 5
इस दिन किसी को भी धन यानी पैसा उधार देना अशुभ माना जाता है।
- फोटो : amar ujala
पैसे या धन उधार देना
धनतेरस के दिन लक्ष्मी माता और कुबेर देव की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसे में इस दिन किसी को भी धन यानी पैसा उधार देना अशुभ माना जाता है, खासकर शाम की पूजा के समय या उसके तुरंत बाद। ऐसा करने से माना जाता है कि मां लक्ष्मी उस घर से रुष्ट होकर चली जाती हैं और धन की कमी धीरे-धीरे घर में घर कर लेती है। इसलिए चाहे कोई कितना भी नजदीकी क्यों न हो, इस दिन उधार देने से साफ मना कर दें।
3 of 5
चीनी और गन्ना माता लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय हैं।
- फोटो : Freepik.com
चीनी देना
अक्सर देखा जाता है कि घरों में चीनी जैसी चीजें आसानी से उधार में दे दी जाती हैं, लेकिन धनतेरस की शाम को ऐसा करना बहुत बड़ा दोष माना गया है। चीनी और गन्ना माता लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय हैं। दरअसल, गन्ने का भोग लक्ष्मी जी को बहुत पसंद है, और चीनी उसी का रूप है। अगर आप इस दिन चीनी किसी को उधार में दे देते हैं तो माना जाता है कि आप लक्ष्मी जी को अपने घर से बाहर कर रहे हैं। इसलिए इस दिन चीनी घर से बाहर न दें और न ही किसी से मांगें।
4 of 5
इस दिन नमक उधार देने से घर की बरकत और समृद्धि रुक जाती है।
- फोटो : Adobestock
नमक देना
नमक भी उन चीजों में शामिल है जो रोजमर्रा के जीवन में आमतौर पर उधार दी जाती हैं, लेकिन धनतेरस की शाम को किसी को भी नमक देना भारी भूल हो सकती है। नमक का संबंध समुद्र से है और मां लक्ष्मी का भी जन्म समुद्र मंथन से हुआ था। इसलिए नमक को लक्ष्मी से जोड़ा गया है। इस दिन नमक उधार देने से घर की बरकत और समृद्धि रुक जाती है और आर्थिक परेशानियां दस्तक देने लगती हैं।
5 of 5
धनतेरस की शाम को दूध, दही, तेल, सुई जैसी चीजें भी किसी को न दें और न ही खुद किसी और से मांगें।
- फोटो : Adobe stock
दूध, दही, तेल, सुई व अन्य घरेलू चीजें
धनतेरस की शाम को दूध, दही, तेल, सुई जैसी चीजें भी किसी को न दें और न ही खुद किसी और से मांगें। ये सभी चीजें घर की ऊर्जा और ग्रह दशाओं को प्रभावित करती हैं। इन्हें उधार देने से आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा में बाधा आती है, ग्रह बिगड़ सकते हैं और इसका प्रभाव आपके मानसिक व आर्थिक जीवन पर भी पड़ सकता है। विशेषकर सुई जैसे नुकीले सामान को इस दिन देना बहुत अशुभ होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।