फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devshayani Ekadashi 2023: देवशयनी एकादशी पर कर लें ये 5 उपाय, दूर होगी जीवन की हर समस्या

Fri, 23 Jun 2023 01:20 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 23 Jun 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2023 Upay for lord vishnu ji blessing and wealthy life
देवशयनी एकादशी पर कर लें ये 5 उपाय, दूर होगी जीवन की हर समस्या - फोटो : अमर उजाला

Devshayani Ekadashi 2023: आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी या हरिशयनी एकादशी कहते हैं। इस साल देवशयनी एकादशी 29 जून 2023 को है। इस दिन श्रीहरि विष्णु की पूजा करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है। देवशयनी एकादशी के दिन से ही जगत के पालनहार भगवान विष्णु का निद्राकाल शुरू हो जाता है। यानी इसी दिन से चतुर्मास की शुरुआत होती है। चतुर्मास शुरू होने के बाद से सारे शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। चार माह की निद्रा के बाद कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी को जब भगवान विष्णु योग निद्रा से उठते हैं तब फिर से सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। इस बार चातुर्मास चार माह की बजाय पांच माह तक रहेंगे। देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के अलावा कुछ उपाय करने से जीवन में खुशियां आती हैं। चलिए जानते हैं इस दिन कौन से उपाय करने चाहिए...  



Sawan 2023: सावन में रक्षाबंधन, नाग पंचमी, हरियाली तीज समेत पड़ रहे ये व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट 

Devshayani Ekadashi 2023 Upay for lord vishnu ji blessing and wealthy life
देवशयनी एकादशी पर कर लें ये 5 उपाय, दूर होगी जीवन की हर समस्या - फोटो : अमर उजाला
सख-समृद्धि के लिए उपाय 

यदि घर में सुख समृद्धि चाहते हैं तो देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का दक्षिणावर्ती शंख से जलाभिषेक करें। इससे भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलेगा और आपके घर में सुख-समृद्धि। 

Devshayani Ekadashi 2023 Upay for lord vishnu ji blessing and wealthy life
देवशयनी एकादशी पर कर लें ये 5 उपाय, दूर होगी जीवन की हर समस्या - फोटो : अमर उजाला

दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए 
देवशयनी एकादशी के दिन स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनें और तुलसी के पौधे की पूजा करें। तुलसी से अपने अच्छे दांपत्य जीवन के लिए प्रार्थना करें। इससे आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2023 Upay for lord vishnu ji blessing and wealthy life
देवशयनी एकादशी पर कर लें ये 5 उपाय, दूर होगी जीवन की हर समस्या - फोटो : अमर उजाला

पैसों की तंगी दूर करने के लिए करें ये उपाय 
देवशयनी एकादशी के दिन पूजा के दौरान एक रुपए का सिक्का श्रीहरि विष्णु की फोटो के पास रख दें। फिर पूजा के बाद इस सिक्के को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख लें। इससे भगवान विष्णु के साथ आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और घर में धन-धान्य की कमी नहीं होगी।  

Kanwar Yatra: क्या आप जानते हैं सबसे पहला कांवड़िया कौन था? जानिए कैसे हुई कांवड़ यात्रा की शुरुआत 

विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2023 Upay for lord vishnu ji blessing and wealthy life
देवशयनी एकादशी पर कर लें ये 5 उपाय, दूर होगी जीवन की हर समस्या - फोटो : iStock

जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए 
देवशयनी एकादशी के दिन पूजा को दौरान भगवान विष्णु का केसर के दूध से अभिषेक करें। ऐसा करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed