हिंदू पंचांग के अनुसार साल में कुल मिलाकर 24 एकादशी होती है जिनमें से देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। देवउठनी एकादशी को देवत्थान एकादशी, देवप्रबोधिनी एकादशी और ग्यारस एकादशी के नाम से भी जाना जाता हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस एकादशी पर भगवान विष्णु 4 महीनों की गहरी नींद के बाद जागते हैं। देवउठनी एकादशी के बाद से सभी तरह के शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन जैसे मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। इस बार 19 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। देव उठनी एकादशी पर तुलसी विवाह किया जाता है जिसे छोटी दीवाली भी कहते हैं। आइए जानते हैं तुलसी विवाह से जुड़ी कुछ बातें...
भगवान शालिग्राम और तुलसीजी का विवाह आज, पूजा में जरूर शामिल करें ये 5 चीजें
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन