फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2021 Effects: इन चार राशियों के लिए हानिकारक है आज लगने वाला चंद्रग्रहण, हो जाएं सावधान

Wed, 26 May 2021 06:02 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 26 May 2021 06:02 AM IST
विज्ञापन
Chandra Grahan 2021 these five sign get hurdles during lunar eclipse
चंद्र ग्रहण जून 2021 - फोटो : अमर उजाला

Chandra Grahan 2021 Effects: 26 मई को वैशाख पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यह उपछाया चंद्रग्रहण होगा। इस ग्रहण का सर्वाधिक प्रभाव वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में पड़ेगा। चंद्रग्रहण का शुभ-अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। इस अवधि में चार राशि के जातकों को कष्ट-परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ये चार राशियां हैं- 

Chandra Grahan 2021 these five sign get hurdles during lunar eclipse
मेष राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मेष राशि: ग्रहण के प्रभाव से हालात होंगे मुश्किल

चंद्र ग्रहण थोड़े परेशानियों वाले संकेत दे रहा हैं। अपनी परेशानियों की वजह से गुस्सा दिखाने की जगह शांत रहें। स्वास्थ्य के हिसाब से थोड़ा मुश्किल समय है, इसलिए सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। धन लाभ के लिए ये समय शुभ संकेत दे रहा है। चंद्र ग्रहण के दौरान मंत्र जप करना शुभ रहता है। आप इस समय में ऊॅं हं हनुमंते नम: का जप करें।

Chandra Grahan 2021 these five sign get hurdles during lunar eclipse
वृष राशि - फोटो : सोशल मीडिया
वृषभ राशि: हो सकती है सेहत से जुड़ी परेशानी

स्वास्थ्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है लेकिन साथ ही कुछ रुके हुए कार्य पूर्ण होने और मनोकामनाएं पूरी होने के संकेत मिल रहे हैं। वैवाहिक जीवन में अशांति हो सकती है लेकिन वित्तीय लाभ के लिए अच्छा समय है। संयम बनाए रखें और किसी को कठोर शब्द न बोलें। पार्टनर की सेहत का भी विशेष ध्यान रखें। जहां तक संभव हो अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और व्यर्थ के खर्चों से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan 2021 these five sign get hurdles during lunar eclipse
वृश्चिक राशि - फोटो : सोशल मीडिया
वृश्चिक राशि: होगा मानसिक तनाव का सामना

अपने स्वास्थ्य और मानसिक तनाव का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद और मतभेद के संकेत है। आर्थिक नुकसान होने के भी संकेत मिल रहे हैं इसलिए फिजूल के खर्चों को नियंत्रित करें। इस दौरान आपके कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होंगी। करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। वाद विवाद में फंस सकते हैं। माता-पिता की सेहत बिगड़ सकती है। ईश्वर की भक्ति में लीन होने की कोशिश करें सफलता अवश्य मिलेगी। 

विज्ञापन
Chandra Grahan 2021 these five sign get hurdles during lunar eclipse
कुंभ राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कुंभ राशि: ग्रहण होगा आपके लिए कष्टकारी

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह चंद्र ग्रहण थोड़ा कष्टप्रद साबित हो सकता है। बिजनेस में हानि हो सकती है। कोई भी काम समझदारी से करें। वाहन को सावधानी से चलाएं। सिरदर्द से परेशान हो सकते हैं। माता को कष्ट मिलने के संकेत मिल रहे हैं, साथ ही थोड़े शुभ संकेत भी मिल सकते हैं जैसे भूमि, वाहन से लाभ मिल सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यह समय आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है इसलिए कार्यस्थल पर सामंजस्य बनाकर रखें। अपने और परिवार के अन्य सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए हनुमान जी का ध्यान करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed