फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: इन कार्यों को करने में बरतें सतर्कता नहीं तो मिल सकता है धोखा

Wed, 19 Aug 2020 02:52 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 19 Aug 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
chanakya niti for people Do not believe such people you can get cheated
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

चाणक्य एक कुशल राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और रणनीतिकार थे। वे एक अच्छे शिक्षक थे। चाणक्य ने तक्षशिला से शिक्षा प्राप्त की थी और उसके बाद तक्षशिला में ही विद्यार्थियों को शिक्षा भी प्रदान की। चाणक्य ने अपनी विलक्षण प्रतिभा और बुद्धिमत्ता के बल पर ही असंभव को संभव करके दिखाया, और इतिहास को एक नई दिशा प्रदान की। उन्होंने अर्थशास्त्र के साथ कई अन्य रचनाएं भी की, अपने ज्ञान और अनुभव को लोगों के हित के लिए चाणक्य नीति में पिरोया। चाणक्य की नीति में जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण ज्ञान है। अगर इन नीतियों के सार को सही से समझ कर अपने जीवन में पालन किया जाए, तो व्यक्ति कई समस्याओं से बच सकता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ बातों को अपने जीवन में अवश्य ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है, तो आइए जानते हैं किन बातों में बरतनी चाहिए विशेष सतर्कता...


 

chanakya niti for people Do not believe such people you can get cheated
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

किसी भी व्यक्ति को धोखा तब मिलता है जब वह किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करता है। विश्वास करना अ्च्छी बात है क्योंकि इसी पर रिश्ते टिके होते हैं, लेकिन आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को सबसे ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत मित्र बनाते समय होती है। क्योंकि मित्र ही होता है जो हमारे बारे में अच्छी और बुरी हर बात से भलिभांति परिचित होता है। अगर आप सही मित्र नहीं बनाएंगे तो समय आने पर वह आपको धोखा दे सकता है, जिससे आपको बहुत बड़ी हानि हो सकती है। इसलिए मित्र बनाते समय सतर्कता बरतना आवश्यक होता है। कुमित्र पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए।

chanakya niti for people Do not believe such people you can get cheated
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

चाणक्य के अनुसार नौकर की पहचान कार्य के समय, मित्र और भाई की पहचान संकट में और पत्नी की पहचान धन नष्ट होने पर ही होती है। चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास और आपसी समझ पर टिका होता है। जो स्त्री हर परिस्थिति में आपका साथ दे वही सही जीवन संगिनी होती है, इसी तरह से संकट पड़ने पर, शत्रुओं से घिरने पर, दुख में, रोग के समय, जो आपका साथ न छोड़े वही सच्चा मित्र और रिश्तेदार होता है। बुरे समय में जो आपके साथ देते हैं उनका साथ हमेशा देना चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
chanakya niti for people Do not believe such people you can get cheated
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
धन के मामले में न करें आंख मूंद कर विश्वास 
धन एक ऐसी चीज है, जिस पर कभी भी किसी का भी ईमान डगमगा सकता है, इसलिए धन से संबंधत बातों का जिक्र हर किसी के सामने नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से समय पड़ने पर व्यक्ति विश्वासघात कर सकता है और आपको धन हानि उठानी पड़ सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed