फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: जिसमें होती हैं ये 3 आदतें, समाज में हमेशा पाता है मान-सम्मान

Mon, 05 Apr 2021 09:36 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 05 Apr 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Chanakya niti for life lesson Chanakya policy for success and respect
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य एक श्रेष्ठ विद्वान, योग्य शिक्षक और कुशल अर्थशास्त्री थे। चाणक्य द्वारा लिखें गए नीति शास्त्र में जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया गया है। ये बातें मनुष्य को जीवन में सही और ग़लत निर्णय के बीच फर्क करने में मदद करती हैं साथ ही ये बातें व्यक्ति को अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार मनुष्य के जीवन में सबसे ऊपर उसका मान सम्मान होता है इसलिए किसी भी परिस्थिति में मान सम्मान से समझौता नहीं करना चाहिए। नीति शास्त्र में कुछ ऐसी बातों के बारे में जिक्र किया गया है जो मान प्रतिष्ठा के लिए बहुत आवश्यक होती हैं। जिस व्यक्ति में ये गुण होते हैं वह हमेशा समाज में मान-सम्मान प्राप्त करता है।

Chanakya niti for life lesson Chanakya policy for success and respect
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

प्रत्येक व्यक्ति चाहता कि समाज में उसकी मान प्रतिष्ठा बनी रहे। चाणक्य कहते हैं कि सम्मान मांगने या छीनने से नहीं मिलता है, मान-सम्मान प्राप्त करने के लिए सर्वप्रथम दूसरों को सम्मान देना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को दूसरे को सम्मान की नजर से देखना चाहिए और सभी के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। जिस व्यक्ति में यह आदत होती है वह हमेशा हर स्थान पर समाज में सम्मान प्राप्त करता है।

 

Chanakya niti for life lesson Chanakya policy for success and respect
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
हमेशा अपना आचरण रखें विनम्र 

चाणक्य नीति कहती है कि व्यक्ति को हमेशा अपना व्यवहार दूसरों के प्रति विनम्र रखना चाहिए। व्यक्ति का दूसरों के साथ कैसा बर्ताव है, व्यक्ति की सफलता और मान सम्मान बहुत हद तक इस बात पर निर्भर करता है। जिस व्यक्ति के स्वभाव में विनम्रता का गुण होता है, वह समाज में प्रतिष्ठा और सफलता दोनों हासिल करता है, इसलिए व्यक्ति को सदैव अपना स्वभाव विनम्र रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya niti for life lesson Chanakya policy for success and respect
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
हमेशा अच्छी संगत में रहें

जैसी व्यक्ति की संगत होती है वैसा ही उसपर प्रभाव पड़ता है, इसलिए व्यक्ति को सदैव अच्छे और ज्ञानी लोगों की संगत में रहना चाहिए। अच्छी संगत में रहने वाले व्यक्ति को हमेशा समाज में मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed