फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Purnima 2021 Date: कब है चैत्र पूर्णिमा, जानें तिथि, मुहूर्त महत्व और पूजा विधि

Thu, 22 Apr 2021 01:03 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 22 Apr 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Purnima 2021 Date muhurat timing puja vidhi and significance
चैत्र पूर्णिमा 2021 - फोटो : अमर उजाला

Chaitra Purnima 2021 Date: चैत्र पूर्णिमा 27 अप्रैल को पड़ रही है। शास्त्रों में चैत्र पूर्णिमा को चैत पूनम या मधु पूर्णम के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक दृष्टि से चैत्र पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान एवं दान-पुण्य के कार्य करने से समस्त प्रकार के दुखों से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं पूर्णिमा तिथि का मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व के बारे में। 

Chaitra Purnima 2021 Date muhurat timing puja vidhi and significance
चैत्र पूर्णिमा 2021: का चांद - फोटो : @pixabay

चैत्र पूर्णिमा मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ- 26 अप्रैल 2021, सोमवार, दोपहर 12 बजकर 44 मिनट से
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 27 अप्रैल, 2021, मंगलवार, सुबह 09 बजकर 01 मिनट तक

Chaitra Purnima 2021 Date muhurat timing puja vidhi and significance
चैत्र पूर्णिमा 2021: पूर्णिमा पर स्नान करते हुए श्रद्घालु - फोटो : अमर उजाला
चैत्र पूर्णिमा व्रत विधि

चैत्र पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान से पहले व्रत का संकल्प लें। पवित्र नदी या कुंड में स्नान करें और स्नान से पूर्व वरुण देव को प्रणाम करें। स्नान के पश्चात सूर्य मंत्र का उच्चारण करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। स्नान से निवृत्त होकर भगवान मधुसूदन की पूजा करनी चाहिए और उन्हें नैवेद्य अर्पित करना चाहिए। अंत में दान-दक्षिणा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Purnima 2021 Date muhurat timing puja vidhi and significance
हनुमान जयंती 2021 - फोटो : अमर उजाला
चैत्र पूर्णिमा के दिन होती है हनुमान जयंती

चैत्र पूर्णिमा का धार्मिक दृष्टि से बड़ा महत्व है। इस दिन भगवान श्रीराम के सबसे बड़े भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव होता है। इसलिए प्रति वर्ष इस दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, चैत्र माह में पूर्णिमा तिथि के दिन मां अंजनी की कोख से हनुमान जी का जन्म हुआ था।


 
विज्ञापन
Chaitra Purnima 2021 Date muhurat timing puja vidhi and significance
चैत्र पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा करने से जातकों सुख, धन और वैभव की प्राप्ति होती है। - फोटो : सोशल मीडिया
चैत्र पूर्णिमा का महत्व

चैत्र पूर्णिमा नवसंवत्सर की पहली पूर्णिमा होती है। इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा करने से जातकों सुख, धन और वैभव की प्राप्ति होती है। इस दिन विष्णु जी के स्वरूप भगवान सत्यनारायण की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है। साथ ही इस दिन सत्यनारायण का व्रत करने से जातकों को समस्त प्रकार के कष्टों से छुटकारा मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed