फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2022 : इस बार की नवरात्रि है ज्यादा खास, व्रत रखने से मिलेंगे गजब के लाभ

Fri, 01 Apr 2022 11:35 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 01 Apr 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2022 navratri fasting benefits in hindi Navratri vrat ke Fayde
नवरात्रि में व्रत रखने के फायदे - फोटो : iStock

Navratri Fasting Benefits: चैत्र माह हिंदू नववर्ष का पहला महीना होता है। इसी महीने सबसे धार्मिक पर्व नवरात्रि पड़ती है, जिसे चैत्र नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत आज यानी 02 अप्रैल से हो रही है, जो कि 11 अप्रैल तक रहेगी। इन नौ दिनों में मां जगदंबे की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। मां जगदंबे को प्रसन्न करने के लिए भक्त इन नौ दिनों में उपवास रखते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं। मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की सच्चे मन से आराधना की जाए तो जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही इन दौरान उपवास रखने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म ग्रंथों में नवरात्रि व्रत रखने के कई लाभ और महत्व के बारे में बताया गया है। धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से व्रत रखना मनुष्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चलिए जानते हैं नवरात्रि व्रत रखने से क्या लाभ मिलते हैं...

Chaitra Navratri 2022 navratri fasting benefits in hindi Navratri vrat ke Fayde
नवरात्रि में व्रत रखने के फायदे - फोटो : iStock
नवरात्रि व्रत की महिमा

नवरात्रि व्रत की महिमा शास्त्रों में भी वर्णित है। धर्म शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि व्रत करने वाले जातकों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा होती है। इसके अलावा घर में सुख-शांति व समृद्धि आती है। नवरात्रि व्रत रखने से मां दुर्गा अपने भक्तों पर हमेशा कृपा बनाए रखती हैं। 

Chaitra Navratri 2022 navratri fasting benefits in hindi Navratri vrat ke Fayde
नवरात्रि में व्रत रखने के फायदे - फोटो : iStock
सुख-समृद्धि की होती है प्राप्ति  

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि का व्रत रखने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का वरदान देती हैं। साथ ही नवरात्रि के 9 दिन व्रत रखने से तन, मन और आत्मा की शुद्धि होती है। कहा जाता है कि जो भक्त नवरात्रि का व्रत रखते हैं उन्हें उत्तम लोक की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2022 navratri fasting benefits in hindi Navratri vrat ke Fayde
नवरात्रि में व्रत रखने के फायदे - फोटो : iStock
सारी समस्याएं होती हैं दूर

मां दुर्गा नवरात्रि का व्रत रखने वाले अपने सभी भक्तों के जीवन से सारी समस्याओं को दूर करती हैं। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि का व्रत रखने वाले लोगों को समस्याओं से मुक्ति मिलती है और स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2022 navratri fasting benefits in hindi Navratri vrat ke Fayde
नवरात्रि में व्रत रखने के फायदे - फोटो : iStock
आरोग्य की होती है प्राप्ति

मान्यता है कि जो भक्त नवरात्रि का व्रत रखते हैं वह दूसरों की तुलना में आरोग्य जीवन व्यतीत करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed