प्रत्येक वर्ष चैत्र मास में शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को बासंतिक नवरात्रि या चैत्र नवरात्रि मनाई जाती हैं। इस बार 13अप्रैल 2021 से चैत्र नवरात्रि आरंभ हो रही हैं। नवरात्रि में आदिशक्ति मां भवानी के नौ स्वरूपों शैलपुत्री माता, ब्रह्मचारिणी माता, चंद्रघंटा माता, कूष्मांडा माता, स्कंदमाता कात्यायनी माता, कालरात्रि माता, महागौरी माता और सिद्धिदात्री देवी की आराधना करने का विधान है। यह शक्ति की पूजा का पर्व है। नवरात्रि के दौरान लोग पूरे नौ दिनों तक व्रत करते हैं। खासतौर पर महिलाएं नवरात्रि के नौ व्रत अवश्य करती हैं। व्रत के दौरान सेहत का ध्यान भी रखना चाहिए। खाने में ऐसे फल शामिल करने चाहिए जिससे आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व और ऊर्जा मिल सके। लेकिन आपको पता है कि अगर आप राशि हिसाब से फलाहार करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए और भी फायदेमंद रहेगा। दरअसल हर राशि का स्वामी ग्रह अलग होता है, जिसके हिसाब से लोगों के खानपान की आदतें अलग होती हैं, इसलिए ज्योतिष शास्त्र माना जाता है कि यदि राशि के स्वामी ग्रह के हिसाब से फलाहार किया जाए तो इससे खास लाभ मिलेगा। तो चलिए जानते हैं कि किस राशि के लोगों को कौन से फल खाने चाहिए।
Chaitra Navratri 2021: 13 अप्रैल से शुरू हैं नवरात्रि, राशि के अनुसार करें फलाहार, मिलेगा फायदा
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Mon, 12 Apr 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन