फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri: अनजाने में एक शेर से हुई वर्षों की तपस्या और बन गया मां का वाहन, पढ़ें रोचक कथा

Fri, 20 Mar 2020 05:54 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Fri, 20 Mar 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
chaitra navratri 2020 parvati shiva story why lion is the vehicle of maa durga

बुधवार, 25 मार्च यानी नए हिंदू वर्ष के शुरुआत से ही मां के पावन नवरात्रि भी प्रारंभ हो जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन दिनों मां की पूजा-अर्चना से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। इन 9 दिनों में मां के 9 रुपों की विधि- विधान से पूजा की जाती है। आपने तस्वीर और प्रतिमाओं में देखा होगा कि देवी मां सिंह पर सवार रहती हैं क्योंकि यह उनका वाहन है। लेकिन शायद ही आप यह जानते होंगे कि यह कैसे बना देवी का वाहन। आइए, आज हम आपको बताते हैं, सिंह कैसे बना मां का वाहन....

chaitra navratri 2020 parvati shiva story why lion is the vehicle of maa durga

शिव को पति रूप में पाने के लिए देवी पार्वती ने हजारों वर्ष तक तपस्या की। तपस्या से देवी सांवली हो गई। भगवान शिव से विवाह के बाद एक दिन जब शिव पार्वती साथ बैठे थे तब भगवान शिव ने पार्वती से मजाक करते हुए काली कह दिया।

chaitra navratri 2020 parvati shiva story why lion is the vehicle of maa durga

देवी पार्वती को शिव की यह बात चुभ गई और कैलाश छोड़कर वापस तपस्या करने में लीन हो गई। इस बीच एक भूखा शेर देवी को खाने की इच्छा से वहां पहुंचा। लेकिन तपस्या में लीन देवी को देखकर वह चुपचाप बैठ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
chaitra navratri 2020 parvati shiva story why lion is the vehicle of maa durga

शेर सोचने लगा कि देवी कब तपस्या से उठे और वह उन्हें अपना आहार बना ले। इस बीच कई साल बीत गए लेकिन शेर अपनी जगह डटा रहा। इस बीच देवी पार्वती की तपस्या पूरी होने पर भगवान शिव प्रकट हुए और मां पार्वती को गौरवर्ण यानी गोरी होने का वरदान दिया।


 
विज्ञापन
chaitra navratri 2020 parvati shiva story why lion is the vehicle of maa durga

इसके बाद देवी पार्वती ने गंगा स्नान किया और उनके शरीर से एक सांवली देवी प्रकट हुई जो कौशिकी कहलाई और गौरवर्ण हो जाने के कारण देवी पार्वती गौरी कहलाने लगी।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed