फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Maas 2022: शुरू हो चुका है चैत्र मास, जानिए इस महीने पड़ने वाले व्रत और त्योहार के बारे में

Tue, 22 Mar 2022 10:05 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 22 Mar 2022 10:05 AM IST
विज्ञापन
chaitra month 2022 starting date navratri ram navami hanuman jayanti tyohar and vrat list
चैत्र मास में पड़ने वाले व्रत और त्योहार - फोटो : Self

Chaitra Maas 2022: चैत्र मास हिंदी नववर्ष का पहला महीना होता है। चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से भारतीय नववर्ष का आरंभ होता है। इस साल चैत्र मास की शुरुआत 18 मार्च, 2022 यानी होली के दिन से हो चुकी है। इसी महीने से ग्रीष्म ऋतु की भी शुरुआत होती है। चैत्र मास में कई धार्मिक पर्व और त्योहार पड़ते हैं। चैत्र मास को लेकर कई धार्मिक मान्यताएं हैं। एक मान्यता के अनुसार, ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही शुरू की थी। इसके अलावा सतयुग की शुरुआत भी चैत्र मास से ही मानी जाती है। यही वजह है कि हिंदू धर्म इस महीने का काफी ज्यादा महत्व है। इस माह में नवरात्रि और राम नवमी जैसे दो बड़े त्योहार पड़ते हैं। साथ ही मासिक शिवरात्रि, एकादशी, प्रदोष व्रत, चतुर्थी आदि होते हैं। तो आइए आज जानते हैं इस महीने पड़ने वाले व्रत एवं त्योहार के बारे में....  

chaitra month 2022 starting date navratri ram navami hanuman jayanti tyohar and vrat list
चैत्र मास में पड़ने वाले व्रत और त्योहार - फोटो : Amar Ujala
चैत्र माह 2022 में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहार
  • 21 मार्च, सोमवार- भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी
  • 25 मार्च, शुक्रवार- बसोड़ा, शीतला अष्टमी
  • 28 मार्च, सोमवार- पापमोचिनी एकादशी
  • 29 मार्च, मंगलवार- प्रदोष व्रत
  • 30 मार्च, बुधवार- मासिक शिवरात्रि
  • 01 अप्रैल, शुक्रवार- चैत्र अमावस्या
  • 02 अप्रैल, शनिवार- चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ, घटस्थापना या कलश स्थापना, मां शैलपुत्री पूजा, गुड़ी पड़वा
  • 03 अप्रैल, रविवार- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
  • 04 अप्रैल- सोमवार- गणगौर, गौरी पूजा, मां चन्द्रघंटा पूजा
  • 05 अप्रैल, मंगलवार- विनायक चतुर्थी, मां कुष्मांडा पूजा
  • 06 अप्रैल- बुधवार: स्कंद षष्ठी, मां स्कन्दमाता पूजा
  • 07 अप्रैल- गुरुवार: यमुना छठ, मां कात्यायनी पूजा
  • 08 अप्रैल, शुक्रवार- महासप्तमी, मां कालरात्रि पूजा
  • 09 अप्रैल, शनिवार- महाष्टमी, कन्या पूजा, मां महागौरी पूजा, दूर्गा अष्टमी
  • 10 अप्रैल, रविवार- राम नवमी, श्रीराम जन्मोत्सव
  • 11 अप्रैल, सोमवार- नवरात्रि पारण
  • 12 अप्रैल, मंगलवार- कामदा एकादशी
  • 14 अप्रैल, गुरुवार- मेष संक्रांति, प्रदोष व्रत, हिन्दू नववर्ष का प्रारंभ
  • 16 अप्रैल, शनिवार- हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा
chaitra month 2022 starting date navratri ram navami hanuman jayanti tyohar and vrat list
चैत्र मास में पड़ने वाले व्रत और त्योहार - फोटो : Chaitra Navratri
कुछ प्रमुख व्रत और त्योहार के बारे में विस्तार  
 

पापमोचनी एकादशी- ये पर्व 28 मार्च, सोमवार के दिन पड़ रहा है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
chaitra month 2022 starting date navratri ram navami hanuman jayanti tyohar and vrat list
चैत्र मास में पड़ने वाले व्रत और त्योहार - फोटो : iStock

प्रदोष व्रत- इस महीने का प्रदोष व्रत 29 मार्च, मंगलवार को है। इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत और पूजा की जाती है। ये व्रत मंगलवार को पड़ रहा है इसलिए भौम प्रदोष कहलाएगा।

विज्ञापन
chaitra month 2022 starting date navratri ram navami hanuman jayanti tyohar and vrat list
चैत्र मास में पड़ने वाले व्रत और त्योहार - फोटो : self

गुड़ी पड़वा- गुड़ी पड़वा 2 अप्रैल को है। इस दिन से मराठी नववर्ष आरंभ होता है। गुड़ी पड़वा विशेष रूप से महाराष्ट्र में मनाया जाता है। इसमें 'गुड़ी' शब्द का अर्थ 'विजय पताका' और पड़वा का अर्थ प्रतिपदा तिथि है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed