Budh Pradosh Vrat 2023: साल 2023 का पहला प्रदोष व्रत आज यानी 04 जनवरी 2023, दिन बुधवार को है। ये बुध प्रदोष व्रत है। प्रदोष व्रत के दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं। कहा जाता है कि सृष्टि की रक्षा के लिए विष पान करने वाले शिव शंकर अपने भक्तों की हर मनोकामना बहुत जल्द पूरी करते हैं। भगवान भोलेनाथ के व्यक्तित्व के कई रंग हैं। उन्हें कल्याण का देवता माना जाता है। शिव जी को उनकी दया और करुणा के लिए जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि शिव जी मात्र बेलपत्र और जल चढ़ाने से ही अपने भक्तों पर प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए उन्हें भोलेनाथ कहा जाता है। ऐसे में यदि आप शिव जी की अधिक कृपा पाने चाहते हैं, तो आज प्रदोष व्रत के दिन शिव जी के मंत्रों का जाप करें। ये रहे भगवान शिव के चमत्कारी मंत्र...
Budh Pradosh Vrat: आज बुध प्रदोष पर पाना चाहते हैं भोलेनाथ की कृपा तो जपें ये मंत्र, हर मनोकामना होगी पूरी
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्!
ॐ नमः शिवाय
इस मंत्र का जाप सिर्फ प्रदोष व्रत ही नहीं बल्कि प्रतिदिन 108 बार किया जाए, तो व्यक्ति के शरीर और दिमाग शांत रहता है और महादेव भी उसपर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥
ये महामृत्युंजय मंत्र है। इस मंत्र को बेहद चमत्कारी माना जाता है। इसका अर्थ है- हम त्रिनेत्र को पूजते हैं, जो सुगंधित हैं और हमारा पोषण करते हैं। जैसे फल शाखा के बंधन से मुक्त हो जाता है वैसे ही हम भी मृत्यु और नश्वरता से मुक्त हो जाएं।
ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः
इस मंत्र को रुद्र मंत्र कहा जाता है। मान्यता है कि ये मंत्र भक्तों की सभी मनोकामनाएं शिव जी तक पहुंचाता है।