धन भले ही जीवन के सुख का आधार नहीं हो सकता है लेकिन तमाम तरह के सुख को पाने में इसकी बहुत जरूरत होती है। रोटी, कपड़ा और मकान जैसी प्राथमिक जरूरतों को पूरा करने से लेकर तमाम तरह की सुख-सुविधाएं हासिल करने के लिए इंसान सुबह से शाम तक खून-पसीना बहाता है। लेकिन पैसा कमाने से पहले उससे जुड़ी इन 10 बातों का जानना बहुत जरूरी है ...
{"_id":"5e0739558ebc3e87d4688cf3","slug":"best-10-quotes-before-earning-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आपका वेतन आपको अमीर नहीं बनाता, जानें धन से जुड़े ऐसे ही अनमोल विचार","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
आपका वेतन आपको अमीर नहीं बनाता, जानें धन से जुड़े ऐसे ही अनमोल विचार
Mon, 30 Dec 2019 12:46 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
चाणक्य
- गंदे वस्त्र धारण करने वाले, दांत न साफ करने वाले, पेटू व्यक्ति, कड़वे वचन वाले और ऊषा काल यानी सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त के समय सोने वाले व्यक्ति के पास कभी लक्ष्मी नहीं ठहरतीं।
कबीर
- उल्टी खोपड़ी वाला व्यक्ति धन को लेकर कभी संतुष्ट नहीं होता, वह हमेशा इसी फेर में लगा रहता है कि तीनों लोकों की संपत्ति कब उसके पास आ जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विदुर
- धन उत्तम कर्मों से उत्पन्न होता है, प्रगल्भता से बढ़ता है, चतुराई से फलता-फूलता है और संयम से सुरक्षित होता है।
विज्ञापन
होरेस
- पैसा आपका सेवक है, यदि आप उसका उपयोग जानते हैं, वह आपका स्वामी है, यदि आप उसका उपयोग नहीं जानते।