फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बसंत पंचमी 2021: इस बार बसंत पंचमी है बहुत खास, शिक्षा में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए करें ये उपाय

Mon, 15 Feb 2021 09:32 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 15 Feb 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
basant panchami 2021 date importance measures to get success in education
बसंत पंचमी 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि ज्ञान की देवी सरस्वती का प्राकट्य दिवस है। इस बार बसंत पंचमी का पर्व 16 फरवरी 2021 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। यह पर्व न केवल प्रकृति में नए संचार का होता बल्कि यह जीवन में ज्ञान और शिक्षा के महत्व को भी दर्शाता है। मां सरस्वती के आशीर्वाद से ही से ही ज्ञान रूपी प्रकाश सी जीवन में उजाला होता है। ज्ञान का महत्व हर व्यक्ति के जीवन में सर्वोपरि है। बसंत पंचमी का दिन शिक्षा आरंभ करने के लिए बहुत ही शुभ रहता है, इसलिए इस दिन ही बच्चों को सर्वप्रथम अक्षर ज्ञान कराने की भी परंपरा है। यदि आप शिक्षा से संबंधित समस्याओं को दूर करना चाहते हैं और शिक्षा में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का अशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं। 

basant panchami 2021 date importance measures to get success in education
बसंत पंचमी 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बसंत पंचमी पर है ये शुभ योग 
इस बार बसंत पंचमी रवियोग में मनाई जाएगी। ज्योतिष की दृष्टि से यह योग बेहद ही शुभ माना गया है। कल से गुरू का उदय होने के कारण यह तिथि बहुत ही शुभ है, साथ ही इस दिन अमृत, सर्वार्थसिद्धि योग का निर्माण भी हो रहा है। गुरू ग्रह की शुभता व्यक्ति को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता दिलाती है। तो चलिए जानते हैं उपाय...

basant panchami 2021 date importance measures to get success in education
Basant Panchami 2021

शिक्षा में आनो वाली बाधाएं दूर करने के लिए करें ये उपाय
यदि आपकी शिक्षा में किसी भी प्रकार की बाधा आ रही है तो बसंत पंचमी यानि कल मां सरस्वती की विधिवत पूजा करें उन्हें पीले वस्त्र और पीले मिष्ठान अर्पित करें और मां सरस्वती के इन मंत्रो में से किसी एक का जाप करें। मां सरस्वती के मंत्र इस प्रकार हैं। 

''ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नम:''
''ॐ ह्रीं ऐं ह्रीं सरस्वत्यै नम:''

 

विज्ञापन
विज्ञापन
basant panchami 2021 date importance measures to get success in education
बसंत पंचमी 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बच्चे का मन पढ़ाई में लगाने के लिए
यदि आपके बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो बसंत पंचमी को उसके हाथों से मां सरस्वती की पूजा करवाएं और मां सरस्वती को हरे फल के साथ ही पीले मीठे चावल भी अर्पित करें। ऐसा करने से आपके बच्चे को मां सरस्वती की कृपा के साथ बुध देव की कृपा भी प्राप्त होती है। जिससे वह पढ़ाई करते समय एकाग्र होता है और उसका मन पढ़ाई में लगने लगता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed