Bada Mangal 2022: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है। ये दिन हनुमान जी आराधना के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। वहीं ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले बड़े मंगल पर विधि विधान से पवन पुत्र हनुमान की पूजा करने से व्यक्ति को प्रत्येक कष्ट और बाधा से मुक्ति मिलती है। ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले ये मंगलवार काफी खास माने जाते हैं। इस बार ज्येष्ठ महीने में कुल 5 मंगलवार पड़ेंगे। वहीं इस महीने का पहला बड़ा मंगलवार 17 मई को पड़ रहा है। कहते हैं जो भक्त सच्चे मन से इस दौरान भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके अलावा हनुमान जी के कुछ मंत्रों के जाप से भी भक्तों के दुख दर्द दूर होते हैं। आइए जानते हैं हनुमान जी के कुछ चमत्कारी मंत्रों के बारे में...
Bada Mangal 2022: बड़े मंगल पर करें भगवान हनुमान के इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे सभी दुख दर्द
हनुमान जी के प्रभावशाली मंत्र
ओम ह्रां ह्रीं ह्रं ह्रैं ह्रौं ह्रः॥ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्।
बड़ा मंगल पर आप हनुमान जी के इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से हर प्रकार की बाधा का नाश होता है।
लखनऊ में हनुमान सेतु मंदिर में श्री हनुमान जी का दर्शन पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
- Dr. Mahendra Singh (@bjpdrmahendra) 17 May 2022
धार्मिक मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से व्यक्ति प्रेत बाधा एवं अन्य नकारात्मक शक्तियों से बचा रहता है।
हनुमान जी का ये मंत्र भी प्रेत बाधा और अन्य नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करता है। इस मंत्र का जाप कम से कम 11 या 21 बार किया जाना चाहिए।
ॐ पूर्वकपिमुखाय पच्चमुख हनुमते टं टं टं टं टं सकल शत्रु सहंरणाय स्वाहा।
ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़ा मंगल की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से शत्रु हावी नहीं हो पाते।