साल 2021 आपके जीवन में दस्तक देने वाला है। आने वाला साल आपके लिए कैसा होगा, यह जिज्ञासा आपके मन में जरूर होगी। नया साल आपके लिए जैसा भी हो, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ विशेष उपायों से आप साल 2021 को अपने अनुकूल बनाने में सफल हो सकते हैं। इसमें आपकी राशि के अनुसार उपाय बताए गए हैं जो बेहद सरल, अचूक और कारगर सिद्ध होते हैं तो चलिए जानते हैं किस उपाय से आप अपने साल 2021 को शानदार साल सकते हैं।
Astrology 2021: अपने नए साल को भाग्यशाली बनाने के लिए जरूर आजमाएं ये सरल उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योतिष गणना के अनुसार, साल 2021 को शानदार और लाभकारी बनाने के लिए आप शनवार के दिन किसी भैरव मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें। ये उपाय नए साल में आपकी जिंदगी में खुशियों के रंग भर देंगे।
साल 2021 को खुशहाल बनाने के लिए आपको अपने से बड़ों का सम्मान करना चाहिए। शुक्रवार के दिन इत्र का प्रयोग जरूर करें। साथ ही कन्याओं को सफेद रंग मिठाई खिलाएं। ऐसा करने से आप अपने आने वाले साल को अनुकूल बनाने में कामयाब हो सकते हैं।
साल 2021 में कामयाबी पाने के लिए आपको बुधवार के दिन हरे वस्त्र का प्रयोग करना चाहिए। संभव हो तो इस दिन किन्नरों का आशीर्वाद जरूर लें और जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल दान करें।
साल 2021 को अपने अनुकूल बनाने के लिए आपको सोमवार के दिन व्रत करना चाहिए। इस दिन किसी गरीब और असहाय व्यक्ति को सफेद रंग के वस्त्रों का दान करें। यह उपाय आपको नए साल में कामयाबी दिलाने में कारगर हो सकता है।