फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips : मुख्य द्वार पर लगाएं ऐसी वंदनवार, सुख, समृद्धि आएगी आपके द्वार

Mon, 15 Mar 2021 12:14 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 15 Mar 2021 12:14 PM IST
विज्ञापन
Applying Vandanavar at the main gate brings prosperity and happiness to the house
तोरण - फोटो : pinterest

घर का मुख्य द्वार एक ऐसा स्थान होता है जहां से न केवल लोगों का आना-जाना रहता है बल्कि मुख्य द्वार से ही आपके घर में ऊर्जा का प्रवेश भी होता है। यदि मुख्य द्वार साफ सुथरा, दोषरहित और सजा हुआ हो तो यह घर के सदस्यों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति के द्वार खोलता है। भारतीय परंपरा में बहुत पहले से ही द्वार पर वंदनवार लगाने की परंपरा चली आ रही है। लोग त्योहारों और मांगलिक अवसरों पर अपने घर के द्वार पर वंदनवार लगाते हैं। माना जाता है कि मुख्य द्वार पर पर फूल पत्तों की वंदनवार लगाने से देवगण इनकी भीनी-भीनी सुगंध से आकर्षित होकर घर में प्रवेश करते हैं। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर वंदनवार लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। घर के मुख्य द्वार पर वंदनवार लगाने से कई फायदे होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि किन मुख्यत चीजों से बनाया जाता है वंदनवार और इसे लगाने के क्या फायदे हैं।

Applying Vandanavar at the main gate brings prosperity and happiness to the house
तोरण - फोटो : pinterst

लोग मुख्यत: अशोक या आम के पत्तों को पीले या लाल रंग के सूत पिरोकर वंदनवार बनानते हैं। इसके अलावा नारियल के रेशों से भी वंदनवार बनाया जाता है। लोग अपने घरों में पीली कौड़ी या सीपों की माला को भी वंदनवार की तरह चौखट पर टांगते हैं। मांगलिक और शुभ अवसरों जैसे शिशु के जन्म पर लोग सूखे नारियल मखाने और रंग-बिरंगे कागजों की वंदनवार भी बनाते हैं। जानते हैं वंदनवार लगाने के फायदे।

Applying Vandanavar at the main gate brings prosperity and happiness to the house
आम की वंदनवार - फोटो : pinterest
आम के पत्तो की वंदनवार

माना जाता है कि मुख्य द्वार पर आम, पीपल, अशोक के पत्तों का वंदनवार लगाने से वंशवृद्धि होती है। लोग केवल मुख्य त्योहार और शुभ अवसर पर ही वंदनवार लगाते हैं लेकिन इसे हमेशा बांधकर रखना शुभफलदायी रहता है। आम के पत्तों का बना हुआ वंदनवार लगाने से घर में खुशहाली बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Applying Vandanavar at the main gate brings prosperity and happiness to the house
तोरण - फोटो : pinterest
अशोक के पत्ते की वंदनवार

अशोक के पत्तों को घर के मंदिर में रखना और इन पत्तों की बनी हुई वंदनवार लगाना बहुत ही शुभ रहता है। इससे आपके घर में धन की कमी नहीं रहती है। आप आर्थिक रूप से संपन्न होते हैं।

 

विज्ञापन
Applying Vandanavar at the main gate brings prosperity and happiness to the house
तोरण - फोटो : pinterest

पीली कौड़ी या सीप की वंदनवार

पीली कौड़ी या सीप की वंदनवार लगाने से घर में किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नहीं होता है। कौड़ी और सीप ये दोनों ही चीजें मां लक्ष्मी को प्रिय हैं। कौड़ी और सीप की वंदनवार लगाने से आपके घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आपके घर में सुख-समृद्धि आती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed