फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकज्योतिष: 22 जनवरी का लकी नंबर और शुभ रंग

Wed, 22 Jan 2020 09:23 AM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 22 Jan 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
ank Jyotish numerology prediction 22 january
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit

ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।

ank Jyotish numerology prediction 22 january
number - फोटो : number

अंक- 1
आज आप सामाजिक विचारधारा के लोगों के साथ भेंट मुलाकात करेंगे। पिछली समस्याओं से आगे निकल सकते हैं। आप अपने काम को आनन्द, उत्साह व जोश से निपटाएंगे। परेशान लोगों की मदद करेंगे। आपको परिवार की जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। आप सही मूल्यों पर जोर देंगे। खर्च भी बढ़ सकता है। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- गुलाबी

नाम अक्षर- C G L S
ank Jyotish numerology prediction 22 january
number

अंक- 2
व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा दिन है। संतान की शिक्षा व करियर पर धन खर्च हो सकता है। व्यापार व कारोबार से जुड़ी हुई परेशानी या समस्या समाप्त हो सकती है। आपको अधिक मात्रा में लाभ हो सकता है। आर्थिक रूप से आप संपन्न रहेंगे। किसी त्योहार की तैयारियों में व्यस्त रह सकते हैं। घर पर छोटा-मोटा हादसा घटित हो सकता है। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- वायलेट

नाम अक्षर- D M T 
विज्ञापन
विज्ञापन
ank Jyotish numerology prediction 22 january
number

अंक- 3
आज के दिन आप कोई भी निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे। कुछ नए कार्यों की प्रेरणा आपको प्राप्त हो सकती है। आपके सहकर्मी नरमी से पेश आएंगे, परंतु घर में पति-पत्नी या परिवार में झगड़े की स्थिति बन सकती है। शाम को एन्जॉय करेंगे और शांतिप्रद ढ़ंग से अपने कार्य को पूर्ण करेंगे। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- मेजन्टा

नाम अक्षर- E H N X 
विज्ञापन
ank Jyotish numerology prediction 22 january
number

अंक- 4
आज आपकी व्यापारिक परेशानी बढ़ सकती है, जिसमें आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। दोपहर के बाद का समय खास रह सकता है, जो आपके मन को खुशियां प्रदान करेगा। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो सावधान रहें, दुर्घटना की आशंका है। परिवार के प्रति आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन

नाम अक्षर- O Z 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed