फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शास्त्रों के अनुसार इन 6 कारणों से जल्द होती है मौत

Fri, 16 Aug 2019 11:13 AM IST
प्रशांत राय धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत राय Updated Fri, 16 Aug 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
accoding to shastra 6 things decrease your age of life
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

हर व्यक्ति अपने जन्म के साथ ही मृत्यु की तारीख भी लिखवाकर आता है। लेकिन पुराणों के मुताबिक व्यक्ति अप ने कर्मों से मृत्यु को टाल सकता है। यानी की अपनी उम्र बढ़ा सकता है और घटा भी सकता है। इसका मतलब यह है कि कर्मों के मुताबिक व्यक्ति को आयु का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है और मृत्यु का शाप पाकर पहले मर भी सकता है। तो आइए जानते हैं किस तरह के कर्मों से व्यक्ति की मौत जल्द होती है। 



मृत्यु-दोष दूर करने के लिए कराएं महामृत्युंजय मंत्र के 11000 जाप। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

accoding to shastra 6 things decrease your age of life
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

महाभारत के उद्योगपर्व में धृतराष्ट्र महात्मा विदुर से सवाल पूछते हैं कि जब सभी वेदों में मनुष्य को सौ वर्ष की आयु वाला बताया गया है तब वह किस कारण से अपनी पूर्ण आयु को भोग नहीं पाता। 'शतायुरुक्ता पुरूषः सर्ववेदेषु वै यदा। नाप्नोत्यथ च तत् सर्वमायुः केनेह हेतुना।। धृतराष्ट्र के प्रश्नों का जवाब देते हुए विदुर जी वह छह कारण बताते हैं जिससे मनुष्य अपनी पूर्णायु को नहीं भोग पाता है।

मृत्यु-दोष दूर करने के लिए कराएं महामृत्युंजय मंत्र के 11000 जाप। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

accoding to shastra 6 things decrease your age of life
सांकेतिक तस्वीर

विदुर जी कहते हैं मनुष्य की उम्र को काटने वाला पहला तलवार अभिमान है। अभिमानी मनुष्य अपने को सबसे बड़ा मानकर बड़ों का भी अनादर करने लगता है। अपने अभिमानी स्वभाव के कारण वह भगवान का प्रिय नहीं रह जाता और भगवान उसकी उम्र कम कर देते हैं। अधिक बोलने की आदत भी उम्र को कम करता है। इसकी वजह यह बतायी गई है कि ज्यादा बोलने वाले व्यक्ति का अपनी वाणी पर नियंत्रण नहीं रहता है और वह किसी को कुछ भी कह सकता है ऐसे में कई बार वह लोगों का दिल दुखाता है। अधिक बोलने वाले व्यक्ति झूठ भी बोलने लगते हैं। इस कारण से उनकी आयु कम हो जाती है।

मृत्यु-दोष दूर करने के लिए कराएं महामृत्युंजय मंत्र के 11000 जाप। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

विज्ञापन
विज्ञापन
accoding to shastra 6 things decrease your age of life
सांकेतिक तस्वीर

त्याग की कमी। रावण और दुर्योधन इस बात के प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। इन दोनों में त्याग की कमी थी इस कारण से ही इन्हें युद्ध करना पड़ा और मारे गए। क्रोध को उम्र कम करने वाला चौथा कारण माना गया है। गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि व्यक्ति को नर्क में पहुंचाने के लिए अकेला क्रोध ही काफी है क्योंकि क्रोध में मनुष्य उचित -अनुचित भूलकर कुछ ऐसा कर बैठता है जो उसका ही अहित कर देता है।

मृत्यु-दोष दूर करने के लिए कराएं महामृत्युंजय मंत्र के 11000 जाप। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

विज्ञापन
accoding to shastra 6 things decrease your age of life
सांकेतिक तस्वीर

उम्र को काटने वाला पांचवा तलवार स्वार्थ है। विदुर जी कहते हैं कि स्वार्थ में मनुष्य बड़े से बड़ा पाप करने में लज्जा का अनुभव नहीं करता है। स्त्री, धन और जमीन इन स्वार्थों की पूर्ति के लिए लोग युद्ध के मैदान में पहुंच जाते है और जीवन का अंत कर लेते हैं। महाभ्ाारत इस बात का उदाहरण्ा है। छठा कारण है मित्रों के साथ धोखा और बेईमानी। शास्त्रों में दोस्तों के साथ धोखा करने वाले को अधम यानी नीच मनुष्य कहा गया है। ऐसे मनुष्य पर यमराज बहुत क्रोधित होते हैं और इन्हें कठोर दंड देते हैं।

मृत्यु-दोष दूर करने के लिए कराएं महामृत्युंजय मंत्र के 11000 जाप। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed