बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोमवार को बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन कर राज्य की खुशहाली और विकास की प्रार्थना की। राज्यपाल बनने के बाद यह उनका पहला बोधगया दौरा था। उन्होंने महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में जाकर भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किए और इसके बाद पवित्र बोधिवृक्ष के दर्शन कर ध्यान लगाया। इस मौके पर जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, बीटीएमसी (बोधगया टेंपल मैनेजमेंट कमेटी) की सचिव महाश्वेता महारथी, महाबोधि मंदिर के केयर टेकर भंते चालिंदा और बीटीएमसी के सदस्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर राज्यपाल का स्वागत किया।
Bihar News: महाबोधि मंदिर पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, बुद्ध से की बिहार की खुशहाली की कामना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 10 Feb 2025 09:03 PM IST
सार
Gaya News: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अतिथि पंजी में लिखा कि मैं महाबोधि मंदिर आकर अभिभूत हुआ। मुझे अजीब सी कंपन महसूस हुई और मानसिक शांति की अद्भुत अनुभूति हुई। बिहार के विकास और खुशहाली की कामना करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन