फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shravan Amavasya 2020: हरियाली अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए जरूर करें ये काम

Mon, 20 Jul 2020 06:39 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 20 Jul 2020 06:39 AM IST
विज्ञापन
Shravan Amavasya 2020 Do these important kriya vidhi on haryali Amavasya
सावन अमावस्या 2020 - फोटो : अमर उजाला

Hariyali Amavasya 2020: श्रावणी अमावस्या 20 जुलाई, सोमवार के दिन पड़ रही है। सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है। सावन अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। प्रत्येक अमावस्या की तरह श्रावणी अमावस्या पर भी पितरों की शांति के लिए पिंडदान और दान-धर्म करने का महत्व बताती है। इस बार की अमावस्या तिथि पर बेहद खास संयोग बन रहा है।



Shravan Amavasya 2020 Do these important kriya vidhi on haryali Amavasya
हरियाली अमावस्या 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

सावन अमावस्या पर 47 साल बाद बन रहा है ये संयोग
सावन माह में जहां अमावस्या भी सोमवार के दिन पड़ रही है तो पूर्णिमा भी सोमवार के दिन है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सोमवती अमावस्या और सोमवती पूर्णिमा का संयोग 47 साल बाद बना है। वहीं 20 साल बाद सावन सोमवार को सोमवती और हरियाली अमावस्या का संयोग बनेगा। इससे पहले साल 2000 में सोमवती और हरियाली अमावस्या एक साथ पड़ी थीं। चन्द्र, बुध, गुरु, शुक्र और शनि ग्रह भी अपनी राशि में रहेंगे। इस दिन भगवान शिव की पूजन फलदायी रहेगा।

Shravan Amavasya 2020 Do these important kriya vidhi on haryali Amavasya
श्रावणी अमावस्या 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
पितरों की आत्मा के निमित्त करें ये काम

इस दिन गंगा जल से स्नान करें। सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद पितरों के निमित्त तर्पण करें। श्रावणी अमावस्या का उपवास करें एवं किसी गरीब को दान-दक्षिणा दें। श्रावणी अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा का विधान है। इस दिन पीपल, बरगद, केला, नींबू अथवा तुलसी का वृक्षारोपण जरूर करें। किसी नदी या तालाब में जाकर मछली को आटे की गोलियां खिलाएं। अपने घर के पास चींटियों को चीनी या सूखा आटा खिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shravan Amavasya 2020 Do these important kriya vidhi on haryali Amavasya
सावन 2020 - फोटो : social media

परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय
यदि आपकी अपनी परेशानियों से छुटकारा पाना है तो सावन की अमावस्या के दिन हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं। अमावस्या की शाम को मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाएं। 

विज्ञापन
Shravan Amavasya 2020 Do these important kriya vidhi on haryali Amavasya
सावन शिव पूजा विधि - फोटो : सोशल मीडिया

गरीबी दूर करने के उपाय
इस दिन ऐसा करने से घर से दरिद्रता दूर होती है। अमावस्या की रात को घर में पूजा करते समय पूजा की थाली में स्वस्तिक या ॐ बनाकर उस पर महालक्ष्मी यंत्र रखें। शाम को शिवजी की विधिवत पूजा आराधना करें और उनको खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपको शिवजी की कृपा मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed