Shardiya Navratri 2020: शारदीय नवरात्रि पावन उत्सव 17 अक्तूबर से प्रारंभ हो रहा है जो 25 अक्तूबर तक चलेगा। नवरात्रि में मां के 9 रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता के अनुसार, नवरात्रि पर मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। नवरात्रि बड़ा पर्व होता है इसलिए नवरात्रि की तैयारी के लिए आज ही ये कार्य कर लें...
{"_id":"5f892eb472e2dd42917d6456","slug":"shardiya-navratri-2020-do-these-five-before-navratri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shardiya Navratri 2020: नवरात्रि प्रारंभ, आज ही कर लें ये 5 काम","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Shardiya Navratri 2020: नवरात्रि प्रारंभ, आज ही कर लें ये 5 काम
Sat, 17 Oct 2020 11:20 AM IST
रुस्तम राणा
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
शारदीय नवरात्रि 2020
- फोटो : Rohit Jha
मां के स्वागत के लिए घर की साफ-सफाई करें
- फोटो : gettyimages
1. कर लें आज ही साफ-सफाई
नवरात्रि में अपने घर पर मां दुर्गा के स्वागत के लिए सबसे पहले आज ही अपने घर की साफ-सफाई कर लें। विशेषकर पूजा स्थान को अच्छी तरह से साफ-स्वच्छ करके शुद्ध कर लें। ऐसा माना जाता है कि माता रानी उन्हीं के घर आती हैं जिनके घर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है।

नवरात्रि में लहसुन का भी सेवन न करें।
- फोटो : सोशल मीडिया
2. घर से तामसिक भोजन हटा दें
नवरात्रि मां शक्ति की उपासना का पर्व होता है। इस दौरान सात्विक चीजों को महत्व दिया जाता है। ऐसे में अगर आपने फ्रिज में कुछ नॉनवेज रखा है तो नवरात्रि शुरू होने से पहले उसे घर से हटा दें। नवरात्रि में लहसुन का भी सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्रि सामग्री
- फोटो : सोशल मीडिया
3. नवरात्रि व्रत का पूरा सामान मंगा लें
नवरात्रि व्रत की सामग्री आज ही मंगा लें। अगर आप नवरात्रि के व्रत रखने जा रहे हैं तो घटस्थापना में प्रयोग होने वाली पूजा सामग्री को अभी मंगा लें। व्रत के लिए कुट्टू का आटा, समारी के चावल, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, सेंधा नमक, फल, आलू, मेवे, मूंगफली आदि सामग्री भी ले आएं।

स्वास्तिक का चिह्न होता है पवित्र
- फोटो : सोशल मीडिया
4. घर के मुख्य दरवाजे पर बनाएं स्वास्तिक का चिह्न
हिन्दू धर्म में स्वास्तिक का चिह्न बेहद पवित्र माना जाता है। घर पर माता के स्वागत के लिए अपने मुख्य द्वार पर माता के स्वागत के लिए स्वास्तिक का निशान बना लें। कलश स्थापना के समय भी स्वास्तिक का चिह्न बनाया जाता है।